LATEST NEWS

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

बिहार में आज दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर , इन जिलों में होगी बारिश,ठंड से बढ़ेगी ठिठुरन

बिहार में आज दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर , इन जिलों में होग

Patna-बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान का असर बिहार में दिख रहा है. मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. बताया गया है कि चक्रवाती तूफान का असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है. दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आनेवाले दिनों में और अधिक सर्दी पड़ सकती है. अगले हफ्ते बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. चक्रवाती तूफान का असर दिख सकता है.5 दिसंबर को दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य जिलों में आंधी-बारिश की आशंका है. मिचौंग तूफान  मंगलवार को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तट पर टकराएगा. दोनों जगह बारिश ने तबाही मचायी है. तमिलनाडु में दो लोगों की मौत भी हो गयी. इस तूफान का बिहार पर क्या असर रहेगा. इसकी जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी गयी है. बताया गया है कि तूफान बिहार को साइड इफैक्ट के रूप में प्रभावित करेगा. इसके फल स्वरूप बिहार के दक्षिणी-मध्य, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-प्रश्चिम क्षेत्र में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है. बारिश की संभावना अधिकतम सात दिसंबर तक है. आइएमडी पटना ने तूफान को लेकर बिहार में किसी तरह का अलर्ट अभी जारी नहीं किया है.

आइएमडी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक विशेष रूप से रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नवादा, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा,लखीसराय, जमुई, बांका और मुंगेर आदि जिलों में एक-दो या कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. मिचौंग के चलते बिहार में किसी सीधे प्रभाव के असार नहीं बताये जा रहे हैं. हालांकि बंगाल की खाड़ी में मची इस हलचल का अप्रत्यक्ष प्रभाव जरूर दिखाई देगा.

 राज्य में उच्चतम और न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य से ऊपर चल रहे हैं. दिसंबर में इस तरह की स्थिति लोगों की बैचेनी की अहम वजह बन रही है. सोमवार को राजधानी पटना में उच्चतम और न्यूनतम तापमान तापमान सामान्य से पांच-पांच डिग्री अधिक रहे. पटना का उच्चतम तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री दर्ज किया गया. गया में उच्चतम तापमान सामान्य से तीन और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक, भागलपुर में उच्चतम तापमान सामान्य से दो और न्यूनतम तापमान सामान्य से पाचं डिग्री और पूर्णिया में उच्चतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया है. अगले पांच दिन तक विशेष रूप से न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. 

वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवातीय तूफान माइचुंग के प्रभाव से छह और सात दिसंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, समस्तीपुर, पूर्णिया, कटिहार, पटना, भागलपुर और आस-पास के इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार अगले तीन दिनों तक सुबह के समय अधिकांश हिस्सों में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा.

NSIT
Nsmch