LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

कैमूर में मोहर्रम को लेकर डीएम एसपी ने जवानों के साथ निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील

कैमूर में मोहर्रम को लेकर डीएम एसपी ने जवानों के साथ निकाला

KAIMUR : जिले के हर थाना क्षेत्र सहित जिला मुख्यालय भभुआ में मोहर्रम पर्व को लेकर कैमूर डीएम सावन कुमार एवं एसपी ललित मोहन शर्मा ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने सदियों से चली आ रही परंपरा भाई चारे के साथ मोहर्रम पर्व को मिलजुल कर एक साथ मनाने का लोगों से अपील किया। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस के पदाधिकारी सहित कई जवान मौजूद रहे। फ्लैग मार्च भभुआ थाना से निकाल कर सभी चौराहे पर घुमाया गया है, ताकि लोग भाईचारे के साथ एक साथ मोहर्रम पर को मना सके। 

कैमूर डीएम सावन कुमार ने बताया कि यह फ्लैग मार्च आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर निकाला गया है ताकि लोग शांति पूर्वक इस मुहर्रम पर्व को मना सके। उन्होंने कहा कि कैमूर जिला भाईचारे का सन्देश देनेवाला क्षेत्र है जहां हिंदू समुदाय हो या मुस्लिम समुदाय सभी लोग एक दूसरे से के साथ मिल जुलकर एक साथ हर पर्व में एक साथ नजर आते हैं। मिल जुलकर सभी पर्व को मनाते हैं। 

Diarch GO

कहा की आप आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक मोहर्रम पर्व को मनाए एवं किसी भी अफवाह में ना पड़े। क्योंकि मोहर्रम पर्व में माहौल बिगाड़ने वाले एवं अफवाह फैलाने वाले दो लोगों को कैमूर पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया गया है, ताकी शहर में शान्ति बना रहे और लोग शान्ति पूर्वक मोहर्रम पर्व को मना सके।

वही कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि मोहर्रम पर्व को लेकर यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा शहर के कई जगहों को चिन्हित किया गया है। इसके साथ ही वैसे संवेदन शील  जगहों को चिन्हित किया गया है। जहां पर भारी संख्या में पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती किया जायेगा। इसके साथ ही अगर कोई पर्व में माहौल बिगाड़ना या अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा तो पुलिस की उस पर पैनी नजर रहेगी। ऐसे असामाजिक तत्वों के लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एवं पुलिस के द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट