LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

आकर्षक दीपों से सुसज्जित दीपावली और भजनों के साथ रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा का पटना में होगा स्वागत

आकर्षक दीपों से सुसज्जित दीपावली और भजनों के साथ रामलला के प

PATNA : आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर नवनिर्मित भव्य मंदिर में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के ऐतिहासिक क्षण को पटना में भी यादगार और अलौकिक अनुभव की अनुभूति के लिए स्थानीय विधायक नितिन नवीन के नेतृत्व में श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति ने दो दिन के समारोह के रूप में मनाने का निश्चय किया है। 

सर्वप्रथम 20 जनवरी को राजधानी के लगभग 55 पूजा समितियों के बीच सवा लाख दीपों का वितरण अभिनंदन समिति के द्वारा किया जायेगा। इसके साथ ही, पटना के डाकबंगला चौराहे पर बनने वाले स्टेज को अयोध्या के राम मंदिर का प्रारूप बनाया जाएगा, जहां सभी पूजा समितियों के द्वारा राजधानी पटना के विभिन्न इलाको से श्री राम ध्वज यात्रा निकाल कर मुख्य समारोह स्थल पर स्वागत अभिनंदन समिति के द्वारा किया जाएगा। 

मुख्य आयोजन स्थल की ओर आने वाली सभी मुख्य मार्गों पर आकर्षक तोरण द्वार तथा राम ध्वज से सजाया जायेगा। 21 जनवरी से मुख्य समारोह स्थल पर चौबीस घंटे का अष्टजाम का आयोजन किया गया है, जो अगले दिन प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत समाप्त होगा। इसके बाद 22 जनवरी को शाम में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है, जिसके मध्य में मनमोहक आतिशबाजी के साथ राजधानीवासियों के उल्लास और उत्साह को प्रकट करेगी। मुख्य आयोजन स्थल डाकबंगला चौराहे पर श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के द्वारा इक्यावन हज़ार दीपों से सुसज्जित कर दीपावली मनाया जायेगा। 

इस अवसर पर अभिनंदन समिति के संयोजक विधायक नितिन, अध्यक्ष सरदार जगजीवन सिंह बबलू, संतलाल राय, गोपाल कृष्ण,राजेश जैन, अक्षय कुमार,नितिन अभिषेक, सुजॉय सौरभ, प्रिंस कुमार राजू इत्यादि उपस्थित थे ।

NSIT
Nsmch