LATEST NEWS

  • तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर तीखा हमला: कहा-उपचुनाव के नतीजों से साफ है, राज्य में टाइट है एनडीए की हवा
  • तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर तीखा हमला: कहा-उपचुनाव के नतीजों से साफ है, राज्य में टाइट है

  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही सामने, SKMCH में भर्ती
  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • सीएम सम्राट की अनोखी पहल, बिहार की सड़कों को मिलेगी सात साल की सुरक्षा, अब होगी इस खास

  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश
  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

नहीं रहे नागिन, जानी दुश्मन जैसी सुपरहिट फिल्म बनानेवाले निर्देशक राजकुमार कोहली, 93 साल की उम्र ली अंतिम सांस

नहीं रहे नागिन, जानी दुश्मन जैसी सुपरहिट फिल्म बनानेवाले निर

DESK : फिल्ममेकर राज कुमार कोहली का निधन हो गया है। 93 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। वह एक्टर और ‘बिग बॉस’ फेम अरमान कोहली के पिता थे। अरमान के करीबी दोस्त विजय ग्रोवर ने इस खबर की पुष्टि की और बताया कि राज कुमार का अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि राज कुमार शुक्रवार सुबह नहाने के लिए बाथरूम गए थे, लेकिन जब वह काफी देर तक बार नहीं आए तो उनके बेटे अरमान दरवाजा तोड़कर अंदर गए। जहां उनके पिता बेसुध पड़े मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

अरमान कोहली अपने पिता के बेहद करीब थे. उन्हें अकसर पिता के साथ वक्त बिताते देखा जाता था. कई इंटरव्यू में उन्होंने पिता को अपनी ताकत भी बताया था. वहीं अब राजकुमार कोहली का निधन उनके परिवार और चाहने वालों को एक बड़ा झटका दे गया है।

हिंदी सिनेमा में राजकुमार कोहली को नागिन, जानी दुश्मन, नौकर बीवी का, बदले की आग, मुकाबला और राज तिलक जैसी कई बेतरीन मूवीज के लिए जाना जाता है. इंडस्ट्री में उन्होंने धर्मेंद्र, जीतेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, अनिता राज और सुनील दत्त जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था. हालांकि, राजकुमार कोहली को असली पहचान जानी दुश्मन फिल्म से मिली. मल्टी स्टारर फिल्म 1979 में रिलीज हुई थी, जो कि हिंदुस्तान की पहली ऐसी हॉरर मूवी थी, जिसने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था

NSIT
Nsmch

पंजाबी एक्ट्रेस से हुई थी शादी

राजकुमार कोहली की शादी पंजाबी स्टार स्टार निशी से हुई थी. निशी ने उनके साथ 1963 में आई पिंड दी कुड़ी फिल्म में काम किया था. फिल्म के सेट पर ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा और फिर इन्होंने शादी करके एक होने का फैसला किया. शादी के बाद दोनों को दो बेटे हुए, जिनका नाम उन्होंने अरमान और रजनीश कोहली रखा