LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही सामने, SKMCH में भर्ती

मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्न
सड़क किनारे बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा- फोटो : मनीभूषण शर्मा

Muzaffarpur : जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बटलर चौक के समीप सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पुलिस ने महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की एक छात्रा को बरामद किया है। आनन-फानन में छात्रा को बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच (SKMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 


डायल 112 की टीम ने दिखाई तत्परता, अस्पताल में कराया भर्ती

प्राप्त जानकारी के अनुसार, काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में कार्यरत डायल 112 की टीम को सूचना मिली थी कि बटलर चौक के समीप एक युवती सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची और हालात की गंभीरता को देखते हुए छात्रा को तुरंत एसकेएमसीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।


बक्सर की रहने वाली है 20 वर्षीय छात्रा चंचल कुमारी

प्रारंभिक छानबीन में यह बात सामने आई है कि अचेत मिली युवती मुजफ्फरपुर के महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा है। उसकी पहचान 20 वर्षीय चंचल कुमारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली है। घटना की सूचना मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


एसिड पीने की बात आ रही सामने, पुलिस कर रही है जांच

NSIT
Nsmch

घटना के पीछे की वजह को लेकर यह बात सामने आ रही है कि छात्रा ने कथित तौर पर एसिड का सेवन किया था, जिसके कारण उसकी यह हालत हुई और वह बेहोश हो गई। हालांकि, छात्रा ने खुद से एसिड पिया है या इस घटना के पीछे कोई अन्य वजह या साजिश है, इसका खुलासा पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।


हर पहलू पर गहराई से छानबीन में जुटी पुलिस

फिलहाल काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस इस पूरे मामले की विभिन्न बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर ऐसी कौन सी परिस्थिति उत्पन्न हुई जिसके कारण छात्रा ने यह कदम उठाया या फिर यह मामला क्या है। डॉक्टरों द्वारा छात्रा के होश में आने और बयानों का इंतजार किया जा रहा है।

मनीभूषण की रिपोर्ट