LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

लखीसराय में दिल्ली पुलिस की छापेमारी, झांसा देकर रुपए ठगने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को धर दबोचा

लखीसराय में दिल्ली पुलिस की छापेमारी,  झांसा देकर रुपए ठगने

लखीसराय- बिहार में नोट डबल करने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली पुलिस ने लखीसराय में छापेमारी की और अंतरराज्यीय नोट डबलर गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया. लखीसराय एएसपी रौशन कुमार की मौजूदगी में जिले के कबैया क्षेत्र में ये छापेमारी की गयी. 

दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों  के घर से कई संदिग्ध कागजात भी बरामद किए गए हैं. दिल्ली में ठगी के एक मामले में छापेमारी करने दिल्ली पुलिस बिहार के लखीसराय पहुंची और दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराधियों को धर दबोचा. मंगलवार की रात को दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय नोट डबलर गिरोह के मास्टरमाइंड को पकड़ लिया.

Diarch GO

दिल्ली पुलिस के के अनुसार  दिल्ली में ठगी का एक मामला दर्ज है. आउटर नोर्थ डिस्ट्रिक्ट के शाहबाद डेयरी थाने में सतीश राम और एक अन्य के खिलाफ 22 लाख के ठगी का मामला दर्ज किया गया था.दिल्ली पुलिस के अनुसार  गिरफ्तार संतीश राम अंतराज्यीय नोट डबलर है और वह गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लोगों को चूना लगाता है.दिल्ली के एक व्यवसाई को रूपये तीन गुणा करने के नाम पर इसने लखीसराय बुलाया और उससे 22 लाख रूपए की ठगी कर ली.जिसके बाद शाहबाद डेयरी थाने में दो व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था.गिरफ्तार सतीश राम नाम बदलकर नोट डबलिंग का काम कर रहा था.लेकिन जब पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया तो नोट डबलर के लखीसराय जिले के निवासी होने की बात सामने आयी. पुलिस को पता चला कि नोट डबलर गिरोह का यह मास्टरमाइंड जिले के कबैया थाना क्षेत्र का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार मास्टरमाइंड सतीश राम से पूछताछ कर अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी में जुटी है.

अंतरराज्यीय नोट डबलर गिरोह की तलाश में दिल्ली पुलिस की टीम लखीसराय पुलिस की मदद से छापेमारी की.  एएसपी रौशन कुमार भी इस छापेमारी में मौजूद रहे. अंतरराज्यीय नोट डबलर गिरोह के सतीश राम के घर परि  दिल्ली  पुलिस नेछापेमारी की .सतीश राम को गिरफ्तार किया गया. वहीं छापेमारी के दौरान पुलिस को सतीश राम के घर से पासबुक, ब्लैंक चेक, कई महत्वपूर्ण कागजात भी मिले जिसे जब्त कर लिया गया.

NSIT
Nsmch