LATEST NEWS

  • Bihar Schools Ban Jeans and T Shirts
  • Bihar Education News:बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के पहनावे पर सख्ती, अब ऐसे कपड़ों में आना होगा विद्यालय,

  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

  • Bihar Job Fair 2026
  • Bihar Job Fair 2026: बिहार के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन नौ जिलों में

  • Bihar to Train 1 25 Lakh Teachers in School Disaster Management
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, 1.25 लाख शिक्षकों को मिलेगा ये विशेष

  • Nalanda Police Arrest
  • Bihar Crime: रक्तरंजित साजिश का पर्दाफाश, अंधकार की आगोश में रची जा रही थी बड़े कत्लेआम की योजना,

प्रेगनेंसी एन्जॉय कर दीपिका पादुकोण ने दी नई खुशखबरी, RK हुआ गायब तो यूजर्स ने कहा- 'कुछ निशान कभी नहीं जाते'

प्रेगनेंसी एन्जॉय कर दीपिका पादुकोण ने दी नई खुशखबरी, RK हुआ

DESK. फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही माँ बनने वाली है. सितम्बर में उनके घर नया मेहमान आने वाला है. लेकिन नए मेहमान के आने की खुशियों भरे खबर के पहले अब दीपिका ने एक और नई खबर साझा की है. इसमें दीपिका पादुकोण ने नए लुक में नजर आई है. खास बात है कि दीपिका ने अपनी गर्दन के पास बने 'आरके' टैटू को हटा लिया है. आरके यानी रणवीर कपूर. दरअसल, दीपिका पादुकोण की शादी से पहले रणवीर कपूर संग प्यार के किस्से के खूब चर्चे थे. लेकिन बाद में दोनों एक रिश्ते अलग हो गए. हालांकि उसी दौरान दीपिका ने अपनी गर्दन के पीछे आरके टैटू बनवाया था जो उनके इजहारे प्यार की निशानी मानी गई.

हालांकि अब दीपिका ने एक नई तस्वीर जारी की है. इसमें उनकी गर्दन पर बनी आरके टैटू गायब है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने बैक की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी पीठ पर टैन नजर आ रही है। एक्ट्रेस की तस्वीर देख उनके पतिदेव ने भी रिएक्ट किया है लेकिन दीपिका की तस्वीर देख यूजर्स ने उन्हें कुछ सवाल भी कर दिए हैं।

दरअसल, रणबीर कपूर के साथ हुए बुरे ब्रेकअप के बाद अदाकारा ने इस टैटू को काफी मिटाने की कोशिश की। हालांकि ये टैटू अभी तक गया नहीं है। बल्कि ये काफी हल्का हो गया है। इस टैटू की ये झलक काफी सालों बाद दिखी है। जिसे अदाकारा ने हमेशा हैवी मेकअप से छुपाया था। 

इस टैटू को देख लोगों को रणबीर कपूर की याद आ गई। एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट कर लिखा, 'तो मैं सही थी। दीपिका पादुकोण ने 4-5 साल पहले इस टैटू को लेजर से हटवाया था और इसे मोडिफाई करवाया। अब ये सिर्फ हल्का हो गया है और फ्लोरल डिजाइन जैसा दिखता है। वो नामों के दो इनीशियल्स पूरी तौर पर नहीं दिखते हैं।' जबकि, एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'कुछ निशान कभी नहीं जाते।' अदाकारा दीपिका पादुकोण की ये तस्वीर आप यहां देख सकते हैं।

NSIT
Nsmch