LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

मुजफ्फरपुर में मां के सामने बेटी से गैंगरेप, दबंगों के दबाव में पंचायत सदस्यों ने पीड़ित को गांव छोड़ने को कहा, किया घर में बंद रहने को मजबूर

मुजफ्फरपुर में मां के सामने बेटी से गैंगरेप, दबंगों के दबाव

MUZAFFAPUR : मुजफ्फरपुर में  मानवता हुआ शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है। यहांएक मां के सामने बेटी के साथ उसके गांव के दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों का खौफ इतना कि डर के कारण चार माह तक मां-बेटी अपने घर में रहने को मजबूर हो गए। वहीं दबंगों के दबाव में पीड़ितों को पंचायत सदस्यों ने गांव छोड़ने के लिए कह दिया। अब डरते डरते पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

 पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहा चार माह पूर्व बाजार से अपने मां के साथ घर लौट रही युवती के साथ गांव के दो युवकों ने चाकू की नोक पर मां-बेटी को मुख्य सड़क से घसीटकर लीची गाछी में ले गए। जहा पहले युवती की मां के हाथ-पैर बांधकर उनके सामने दोनों ने बेटी के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया और दोनों मां-बेटी जब पुरे मामले की थाने में  शिकायत करना चाही तो दबंगों ने कहा कि इसका पंचायत में फैसला होगा। वही जब पंचायत बुलाई गयी तो मां बेटी को कहा गया कि मुंह बंद रखो।वही कोई केस मुकदमा नहीं होगा।अगर थाना गयी तो तुमको गांव छोड़ना होगा।और पंचायत में भी दोनों मां-बेटी को जलील किया गया।

गांव के कुछ दबंगों व दोनों आरोपियों की दहशत से चार माह तक पीड़िता मां बेटी अपने घर में कैद रही। यहां तक कि उसकी पढ़ाई भी छूट गई। जिससे दबंगों का हौंसला बढ़ गया और वह उन्हें फिर से परेशान करने लगा। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने  किसी तरह से अहियापुर थाने में पहुंच मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।और पुलिस से इस मामले में न्याय की गुहार लगायी है।

वही अब पुरे मामले को लेकर दुष्कर्म करने में शामिल दो युवक व पंचायत करने वाले पांचों दबंग को नामजद आरोपी बनाया है। वही प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अहियापुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।मामले में एसएचओ अहियापुर रोहन कुमार ने बताया कि अगस्त, 2023 की देर शाम की घटना है। जिसके बाद अब पीड़ित के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है वही  पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की करवाई किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ में करवाई किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch