LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

निगरानी की टीम के हत्थे चढ़ा घूसखोर डीसीएलआर, 20 हजार की रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार

निगरानी की टीम  के हत्थे चढ़ा घूसखोर डीसीएलआर, 20 हजार की रि

पटना/सीवान- निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की. निगरानी की टीम ने सीवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल  में पदस्थापित डीसीएलआर राम रंजन सिंह  को रिश्वत लेते धर दबोचा. निगरानी विभाग ने एक सरकारी परियोजना में चिह्नित जमीन से संबंधित विवाद के समाधान के लिए राम रंजन सिंह ने घूस मांगी थी. सीवान के महाराजगंज भूमि सुधार उप समाहर्ता को निगरानी की टीम ने रंगे हाथ उनके निजी आवास से गिरफ्तार किया है.

 मंगलवार रात पटना से पहुंची टीम ने महाराजगंज के डीसीएलआर राम रंजन सिंह के आवास अचानक छापेमारी की. छापेमारी की सूचना मिलते हीं हड़कंप मच गया. पटना से पहुंची निगरानी टीम ने छापेमारी के बाद डीसीएलआर राम रंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उनसे पूछताछ अभी जारी है.

सूत्रों के अनुसार डीसीएलआर के आवास से कई अहम दस्तावेज, कुछ  कागजात एवं भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है. हालाकि निगरानी टीम ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है. 

कथित तौर पर एक सरकारी परियोजना में चिह्नित जमीन से संबंधित विवाद के समाधान के लिए राम रंजन सिंह ने घूस मांगी थी और निगरानी टीम ने रिश्वत लेते उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

NSIT
Nsmch

कथित तौर पर निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथ मोटी रकम घूस लेते डीसीएलआर को पकड़ा है. निगरानी की टीम ने सिवान जिला के महाराजगंज अनुमंडल में पोस्टेड डीसीएलआर  को गिरफ्तार कर पटना ले गयी है.

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार