LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

आसमान में छाएंगे बादल, बिहार में होगी झमाझम बारिश! मौसम विभाग ने दी बड़ी खुशखबरी,पटना का मौसम हुआ सुहाना

आसमान में छाएंगे बादल, बिहार में होगी झमाझम बारिश!  मौसम विभ

पटना: बिहार में मॉनसून का प्रवेश हो गया है.  गुरुवार की देर शाम राज्य में दक्षिण पश्चिम मॉनसून का आगमन हुआ.  मॉनसून का प्रभाव राज्य के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में हो गया है. मालदा, भागलपुर और रक्सौल होते हुए मॉनसून गुजर रहा है. इन इलाकों में आसमान में बादल छा गए हैं. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मॉनसून की  एंट्री हो गई है.  मौसम विभाग ने मेघगर्जन, आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है.

पटना- बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी से बुधवार की शाम से हीं लोगों को राहत मिली. तेज पूर्वा हवा के झोंको ने लोगों को तरोताजा किया वहीं पटना में गुरुवार की अहले सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया है.  मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना में शुक्रवार को दिन भर रिमझिम बारिश हो सकती है. इससे तापमान का पारा लुढ़केगा.लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी.पटना समेत आसपास के जिलों का मौसम सुहाना हो गया है. 

मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून आने के बाद 4-5 दिनों तक सीमांचल क्षेत्र में जमकर बारिश होने की संभावना है.  किशनगंज में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भारी से बारिश दर्ज की गयी है. 

दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की टर्फ लाइन बिहार और बंगाल के बीच है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 जून की रात में मॉनसून पश्चिम बंगाल से बिहार की ओर बढ़  गया. किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते मॉनसून की इंट्री बिहार में होगीहै. मौसम विभाग के अनुसार 21 जून यानी आज से  सीमांचल और आसपास के क्षेत्र में मॉनसूनी बारिश शुरू हो जाएगी. 22 जून को सबसे अधिक झमाझम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई जा रही है.

NSIT
Nsmch

पटना में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई.  मॉनसून के दस्तक देने के बाद दक्षिण एवं पूर्वी बिहार के जिलों में भी तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है. शुक्रवार की सुबह से हीं राजधानी पटना में बादलों के बसेरे से सुबह सुहाना हो गया है.

शुक्रवार से बिहार में अधिकतर जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है. इसमें  हर दिन इजाफा होने के भी आसार हैं. फिलहाल 21 जून से बिहार में अच्छी खासी बारिश शुरू होने का पूर्वानुमान है. इससे तापमान में निरंतर गिरावट होगी.लोगों को भीषण तपिश से राहत मिलेगी. अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो उच्चतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी है. वहीं गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम के केवल एक दो जगहों पर गर्म दिन की स्थिति बन सकती है.