LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

इंडो नेपाल बॉर्डर पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम का विधिवत आगाज़ , अतिपिछड़े क्षेत्रों में ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की क़वायद

इंडो नेपाल बॉर्डर पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम का विधिवत आगाज़

 प•चम्पारण के बगहा से है जहां इंडो नेपाल बॉर्डर पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम का विधिवत आगाज़ किया गया है। दरअसल भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित कार्यक्रम में कृषि, व्यवसाय समेत रोजगार की योजना बनाई गई है जिसके तहत अतिपिछड़े क्षेत्रों में ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की क़वायद तेज़ है। बताया जा रहा है कि 7 नवंबर से 6 दिसंबर तक सुदूरवर्ती इलाकों में आयोजित एनुअल सिविक एक्शन प्रोग्राम में SSB 21 वी बटालियन के नेतृत्व में पिछड़े इलाकों से चयनित महिला-पुरुषों को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है जो आने वाले दिनों में मिल का पत्थर साबित होगा । लिहाज़ा मिट्टी की जांच को लेकर एक ओर उन्नत खेती किसानी को गति प्रदान किया जा रहा है तो दूसरी ओर युवाओं औऱ आदिवासियों को प्रशिक्षित कर उन्हें हुनरमंद बनाने की मुहिम चलाई जा रही है।

Diarch GO

 बता दें कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम चम्पारण के विभिन्न हिस्सों में महीने भर तक चलेगा जिसमें कृषि के साथ साथ बकरी पालन, भेड़ पालन के लिए ग्रामीणों को मुफ़्त में खाद बीज किट व बकरियों औऱ भेड़ों के बच्चों का वितरण कर अनुदानित व रियायती दरों में बैंकों से ऋण मुहैया कराई जा रही है । ख़ास बात यह है कि जैविक खेती किसानी पर बल दिया जा रहा है ताक़ि रासायनिक उर्वरक जैसे हानिकारक खाद्यान्न उत्पादन पर रोक लगाकर जैविक विधि से खेती किसानी को बढ़ावा दिया जा सके औऱ मधु पालन से लोगों को रोजगार मिल सके । 

NSIT
Nsmch

लिहाजा कृषि विभाग की ओर से ट्रेनर पहले चरण में चयनित लाभार्थियों को 30 दिनों तक बेहतरी के गुर सीखा रहे हैं ताक़ि ज्यादातर लोगों को योजना का लाभ मिल सके । इस वार्षिक नागरिक कल्याण कार्यक्रम का मंगलवार को इंडो नेपाल बॉर्डर पर स्थित लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत में बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र दुबे व SSB 21 वी बटालियन कमांडेंट श्रीप्रकाश ने द्वीप जलाकर शुरुआत किया जहां पारंपरिक तरीकों से थारू आदिवासियों ने झमटा,झूमर व बिरहनी के साथ साथ डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का भव्य स्वागत किया ।