LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

13 महीने के लम्बे इंतजार के बाद हुआ अंचलाधिकारी का पदस्थापन, बड़हिया में अब भी रिक्त है आरओ पद

13 महीने के लम्बे इंतजार के बाद हुआ अंचलाधिकारी का पदस्थापन,

लखीसराय. बड़हिया अंचल को आखिरकार 13 महीने के लम्बे इंतजार के बाद मिले स्थाई अंचलाधिकारी मिल गए. राकेश आनंद बड़हिया अंचल के अंचलाधिकारी का पदभार संभाला तो उन्हें बधाई देने बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे. अंचल अधिकारी में पिछले एक साल से ज्यादा समय से अंचलाधिकारी का पद रिक्त था. इस अवधि में अलग अलग अंचलों में पदस्थापित अंचलाधिकारी ही यहां प्रतिनियुक्त रहे. इससे बड़हिया अंचल के लोगों को विभिन्न प्रकार के राजस्व संबधी कामकाज कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. 

बड़हिया अंचल को राकेश आनंद के रूप में अंचलाधिकारी मिलने से आम लोगों में हर्ष है. लोगों का मानना है कि इससे इस क्षेत्र में आम लोगों से जुडी सेवाओं को समय पर मिलने में सहूलियत होगी. साथ ही कई प्रकार के अवरुद्ध विकास कार्यों को भी गति मिलेगी. अंचलाधिकारी की नियुक्ति को लेकर पिछले कुछ समय में अलग अलग जन प्रतिनिधियों को भी स्थानीय लोगों ने चिंताओं से वाकिफ कराया था. मुंगेर सांसद ललन सिंह और लखीसराय विधायक विजय सिन्हा को भी इस सम्बंध में बताया गया था. 

Diarch GO

पिछले दिनों अधिकारियों के हुए तबादले में बड़हिया अंचल को लेकर बड़ी खबर आई जब राकेश आनंद की अंचलाधिकारी पद पर नियुक्ति हुई. उन्होंने पदभार संभाल लिया है. हालांकि बड़हिया में अभी भी राजस्व अधिकारी का पद खाली है. राजस्व अधिकारी का पद भी कई महीनों से रिक्त है. अंचलाधिकारी की नियुक्ति के बाद लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही राजस्व अधिकारी के पद पर भी पदस्थापन होगा. फ़िलहाल लोगों ने नव पदस्थापित अंचलाधिकारी को पदभार ग्रहण पर शुभकामना दी और उनका फूल-माला से स्वागत किया.