LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

17 वर्षीय नाबालिग की रोका गया बाल विवाह, आज ही आनेवाली थी बारात

17 वर्षीय नाबालिग की रोका गया बाल विवाह, आज ही आनेवाली थी बा

KISHANGANJ : किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत भागल पंचायत में रोका गया बाल विवाह जन निर्माण केंद्र सहयोगी संस्था कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन किशनगंज की टीम को सूचना मिली कि कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के भगाल पंचायत अंतर्गत शाहनगरा में एक 17 वर्षीय नाबालिग बच्ची की शादी होने वाली है। संस्था के जिला परियोजना समन्वयक मुजाहिद आलम ने उक्त मामले को संज्ञान में लेकर तुरंत इसकी सूचना जिला बाल संरक्षण इकाई किशनगंज के सहायक निदेशक रवि शंकर तिवारी को दी। 

सहायक निदेशक ने मामले को गंभीरता से लेकर तुरंत प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना अध्यक्ष कोचाधामन को तत्काल सांभावित बाल विवाह को रोक कर अग्रेतर कारवाई करने का निर्देश दिया। उक्त मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने थाना अध्यक्ष, पंचायत सचिव स्थानीय मुखिया को पत्र निर्गत कर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसी बीच संस्था के जिला परियोजना समन्वयक मुजाहिद आलम गठित टीम के साथ बच्ची के घर पहुंचा जहां देखा कि शादी की सभी रश्मों की तैयारी हो चुकी थी। बाराती भी आज शाम को आने वाले थे। 

प्रखंड विकास पदाधिकारी कोचाधामन के नेतृत्व में एवं स्थानीय मुखिया व जनप्रतिनिधियों कि मौजूदगी में संबंधित बाल विवाह को रोक दिया गया। और बच्चों के माता-पिता से एक शपथ पत्र भी भरवारा गया। जिसमे वह इकरार किया कि अपने बच्ची की शादी 18 वर्ष पूरा होने के बाद ही करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार भगाल पंचायत के निवासी जितेन्द्र कुमार ने अपनी नाबालिग बच्ची की शादी प्रखंड के पुरंदाह पंचायत के एक युवक से तय कि थी। इस दौरान संस्था के जिला परियोजना समन्वयक मोहम्मद मुजाहिद आलम, मोहम्मद जफर अंजुम, विपिन बिहारी, मुखिया प्रतिनिधि वसीउर्रहमान, वार्ड सदस्य, विकास मित्र व ग्रामीण मौजूद रहे।

REPORT - SAJID HUSSEIN