LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

दो युवकों से इश्क लड़ाकर परेशान हो गयी बीपीएससी शिक्षिका, ख़ुदकुशी करने के लिए घर से हुई गायब, पुलिस ने 72 घंटे में सकुशल किया बरामद

दो युवकों से इश्क लड़ाकर परेशान हो गयी बीपीएससी शिक्षिका, ख़ुद

KAIMUR : जिले में एक बीपीएससी शिक्षिका का दो युवकों से प्यार करना आफत बन गया। पहले युवक से प्यार कर शिक्षिका उसे बीच में छोड़कर दूसरे से प्यार करने लगी। फिर दूसरे को छोड़ पहले वाले से प्यार करने लगी तो दूसरे ने पहले वालो को छोड़ने की धमकी देने लगा। कहा की हमे छोड़ दोगी तो हम आत्महत्या कर लेंगे। जिसको लेकर शिक्षिका डिप्रेशन में रहने लगी कि क्या करे। 

इसी बीच 23 अगस्त को वह कुदरा थाना क्षेत्र के घटाव स्कूल में छुट्टी के बाद मोबाइल बंद कर लापता हो गई। काफी खोजबीन किया गया। उसके बाद भी पता नही चला तो परिजनों ने थाने में गुमसुदगी का आवेदन दिया। फिर पुलिस जाँच में जुटी तो अनुसंधान से पता चला कि शिक्षिका बनारस में है। जिसके बाद उसे कुदरा लाया गया। शिक्षिका ने खुद स्वीकार किया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। बल्कि अपने स्वेच्छा से गई थी। 

इस सम्बन्ध में मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि कुदरा थाने में 23 अगस्त को एक शिक्षिका का मिसिंग का आवेदन मिला था। परिजन अपहरण की आशंका जता रहे थे। लेकिन अनुसंधान से पता चला कि शिक्षिका खुद आत्महत्या करने के लिए लापता हुई थी। शिक्षिका का पहले से ही दो युवकों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

डीएसपी ने कहा की पहले वाले से प्यार चल रहा था। उसके बाद शिक्षिका उसे छोड़ कर दूसरे युवक से प्यार करने लगी। फिर दूसरे को भी छोड़ कर पहले युवक से नजदीकी बनाया तो दूसरे ने धमकी देने लगा कि तुम पहले वाले को छोड़ दो नहीं तो आत्महत्या कर लेंगे। इसी बात को लेकर शिक्षिका परेशान रहने लगी। फिर आत्महत्या करने के लिए लापता हो गई। आज कुशल बरामद कर लिया गया है। शिक्षिका का अपहरण नहीं हुआ था। पुलिस ने 72 घण्टे में शिक्षिका को बरामद किया है।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट