LATEST NEWS

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

Bihar Weather : हो जाइए सावधान, बिहार में महाबली हुआ मॉनसून, ये छह जिले बारिश से होंगे तरबतर, IMD ने वज्रपात की चेतावनी की जारी

Bihar Weather : हो जाइए सावधान, बिहार में महाबली हुआ मॉनसून,

Bihar weather: पटना- बिहार में मॉनसून की रफ्तार धीमी होने जाने के कारण कई से लोग उमस वाली गर्मी से परेशान हैं. हाल ये है कि सुबह ही तेज धूप निकल जा रही है, जिससे लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं. अब मौसम विबाग ने  बिहार के लोगों के लिए राहत भरी खबर दी है. बिहार में एक बार फिर से मॉनसून एक्टिव होने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 14 सितंबर से एक बार मॉनसून के एक्टिव होने का पूर्वानुमान है. वहीं इसे पहले मौसम विभाग ने आज 13 सितम्बर  को भी बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया था.आज यानि शनिवार को राजधानी पटना का मौसम सुहाना हो गया है. सुबह से हीं बादलों ने बसेरा बना लिया है इसपर हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है,

 पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास बना कम दबाव क्षेत्र उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है. बंगाल के तटीय इलाकों में अगले दो दिनों तक पहुंचने की उम्मीद है.  राजस्थान, यूपी से होते हुए मानसून ट्रफ पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है. आज यानी शनिवार से बिहार में मौसम करवट ले सकता है. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. बिहार के लोग इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं.

गर्मी और उमस लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है. वहीं मौसम विभाग ने बिहार में आज यानी 14 सितंबर के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है. शनिवार को पटना सहित प्रदेश के कुछ जिलों में छिटपुट वर्षा और बूंदाबांदी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 

मौसम विभाग ने पटना, मुजफ्फरपुर  में गरज-तड़क का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 14  सितम्बर को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और गया में भारी बारिश संभावित है. इन जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

NSIT
Nsmch

वहीं 15 सितंबर को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय और मुंगेर में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मानसून सीजन के दौरान बिहार में अब तक सामान्य से 28 फीसदी कम वर्षा दर्ज हुई है.