BIHAR WEATHER मॉनसून पर ब्रेक लगने से बिहार में चिलचिलाती धूप से लोग होंगे परेशान, 12 जिलों में आज छिटपुट बारिश के आसार

BIHAR WEATHER मॉनसून पर ब्रेक लगने से बिहार में चिलचिलाती धू

पटना: बिहार में पिछले दिनों हुए रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया था. लेकिन अब मॉनसून कमजोर पड़ गया है. जिससे बुधवार को  पटना समेत पूरे राज्य में लोगों को गर्मी का एहसास हुआ मौसम विभाग के अनुसार आज यानी गुरुवार को  बिहार के कुछ जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है. 

मौसम विभाग के अनुसार  देहरादून, पूर्वोत्तर छत्तीसगढ़ और उससे सटे झारखंड से होते हुए बंगाल की खाड़ी में मॉनसून टर्फ जा रही है.  इससे  मौसम विभाग के अनुसार बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा,पुर्णिया,कटिहार ,बक्सर ,रोहतास, औरंगाबाद ,अरवल ,भोजपुर में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है.

Diarch GO

मानसून लौट रहा है मौसम विभाग के अनुसार आर्द्रता वाली  हवाएं चलेगीं लेकिन इन हवाओं में उतनी क्षमता नहीं है कि घने बादल बन सकें. हालाकि मौसम शुष्क रहने के कारण बक्सर, कैमूर, रोहतास और  गया के आसपास इलाकों में बादल आ सकते हैं. पटना में भी बीच बीच में बदलों का बसेरा रहेगा. आने वाले तीन चार दिनों तक मानसून की गतिविधि कमजोर रहेगी, मौसम विभाग के अनुसार  आसमान साफ रहेगा और तोज धूप होगी, जिससे गर्मी का अहसास होगा.