LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से एक लाख की लूट, विरोध करने पर सिर फोड़ा
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से एक लाख

  • सदाकत आश्रम में मनाई गई बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती, कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
  • सदाकत आश्रम में मनाई गई बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती, कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा पर

  • विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बंटी राइडर की तलाश जारी
  • विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बंटी राइडर की तलाश जारी

  • Bihar News : गया में जदयू की ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का हुआ समापन, लोगों ने एक ही छत के नीचे देखी बिहार की बदलती तस्वीर
  • Bihar News : गया में जदयू की ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का हुआ समापन, लोगों ने एक ही

  • BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण का प्रशांत किशोर पर तीखा हमला, बोले- 'जन सुराज की हकीकत से जनता हो चुकी है वाकिफ'
  • BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण का प्रशांत किशोर पर तीखा हमला, बोले- 'जन सुराज की हकीकत से जनता हो

बिहार स्टेट बार काउंसिल का चुनाव, मतदान आज, 56 हजार वकील करेंगे मतदान, 27 दिसंबर को होगी मतगणना

बिहार स्टेट बार काउंसिल का चुनाव, मतदान आज,  56 हजार वकील कर

PATNA- बिहार स्टेट बार काउंसिल के 25 सदस्यों के निर्वाचन के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है. इस चुनाव में पूरे बिहार से कुल 157 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं. इसके लिए राज्य में 106 पोलिंग स्टेशन पर 158 बूथ बनाये गये हैं. मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है. मतदान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगा. मतों की गिनती 27 दिसंबर से बार काउंसिल में की जायेगी.

मतदान बुधवार की सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होगा। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. राज्यभर के 106 वकील संघों में 158 बूथ बनाए गये हैं. प्रत्येक बूथ पर दो वकीलों को पोलिंग ऑफिसर बना कर भेजा गया है. वकील मतदाताओं की संख्या के आधार पर मतदान केंद्र बनाये गये हैं. सबसे ज्यादा हाईकोर्ट में 9 केंद्र बनाये गये हैं. वहीं मुज्जफरपुर में 6 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. चुनाव पर नजर रखने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति चन्द्र मोहन प्रसाद को पर्यवेक्षक बनाया गया है. छह वकीलों को सहायक पर्यवेक्षक बनाया गया है. सहायक पर्यवेक्षक अरविंद उज्ज्वल और मुकेश कुमार को सहरसा, मधेपुरा व सुपौल भेजा गया है. वहीं सहायक पर्यवेक्षक शम्भु शरण सिंह और द्विवेदी सुरेंद्र (बीसीआई) को बेतिया, बगहा, नरकटियागंज एवं बाल्मीकिनगर भेजा गया, जबकि धनंजय कुमार को मुज्जफरपुर एवं मोतिहारी भेजा गया. प्रत्यूष प्रताप सिंह को खगड़िया, बांका एवं मुंगेर भेजा गया है. पटना के मतदान केंद्रों का दौरा पर्यवेक्षक करेंगे.

बीसीआई के लगातार छह बार चेयरमैन रहे मनन मिश्रा भी इतिहास रचने जा रहे हैं. अभी तक जीत का परचम लहरा कर छह बार लगातार बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद पर विराजमान हैं. इस उपलब्धि को हासिल करने वाले देश के पहले वकील हैं. इनके पहले कोई भी वकील दो बार से ज्यादा चेयरमैन के पद पर नहीं रहा.मतगणना 27 दिसम्बर से शुरू होगी. 31 दिसंबर और पहली जनवरी को मतगणना का काम नहीं होगा. दो जनवरी से फिर से मतगणना होगी.