LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

bihar news: एक प्रेमी से मन भर गया तो कर ली दूसरे की तलाश, दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने बरसाया सोंटा तो खुल गया राज

bihar news: एक प्रेमी से मन भर गया तो कर ली दूसरे की तलाश, द

Kaimoor news :-कैमुर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में  प्रयागराज थाना मेजा के अभिषेक पांडे जो मोहनिया में रहकर किसी फाइनेंस कंपनी में काम करते थे।  जिनके गायब होने की परिजनों ने सूचना 7 सितंबर 2024 को मोहनिया थाने में  आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया ।मोहनिया पुलिस ने इस मामले का अनुसंधान करते हुए युवक के डेड बॉडी को औरंगाबाद नबीनगर के कैनाल से बरामद कर लिया  और इस मामले का खुलासा कर भी किया । 

अभिषेक पांडे जिस मकान में रहता था उसी मकान में संगीता कुमारी जो उसकी प्रेमिका थी जिससे उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही मकान में रहते थे दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग काफी दिनों से था। लेकिन समय बीते ही संगीता कुमारी को किसी दूसरे प्रेमी से प्रेम हो गया जो कि झारखंड गढ़वा का रहने वाला था। इस बात की  भनक अभिषेक को हो गयी थी।   

Diarch GO

इस अनबन और लड़ाई झगड़े से प्रेमिका परेशान होकर अपने दूसरे प्रेमी से युवक अभिषेक पांडे को अपने रास्ते से हटाने का योजना बना डाली। और संगीता कुमारी अपने पूर्व प्रेमी को लेकर रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से नवीनगर ले गयी। यह कह कर वहां कुछ लोगों को गाड़ी फाइनेंस करना है और  हम लोग घूमेंगे जिस पर अभिषेक पांडे तैयार हो जाते हैं और अभिषेक पांडे नबीनगर पहुंच जाते हैं लेकिन अब इनको क्या पता कि वहां पर इनका मौत इंतजार कर रहा था।   

संगीता कुमारी के दूसरे प्रेमी और उसके साथियों ने ट्रेन से उतरने के बाद इनको पकड़ कर मौत के घाट उतार दिया ।और उनके डेड बॉडी को कोयल नदी के कैनालमें फेंक दिया। और प्रेमिका पुनः वापस चली आई यह बात प्रेमिका आसानी से पुलिस की पूछताछ में स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थी लेकिन प्रेमिका को क्या पता की कानून के हाथ लम्बे होते है। 

NSIT
Nsmch

 वहीं मोहनिया अनुमंडल पुलिस अधिकारी बताते हैं कि युवक अभिषेक पांडे के अपहरण का मामला 7 तारीख को दर्ज किया गया था जो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मेजा थाने क्षेत्र का रहने वाला था।वह जिस मकान में रहते थे इस मकान में एक महिला बरैथा गांव की रहने वाली थी जिससे इनका प्रेम प्रसंग चल रहा था ।

उसे महिला के साथ इनका प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था लेकिन वह महिला किसी और से भी प्यार करती थी।  महिला ने अपने रास्ते से हटाने की   साजिश अपने  प्रेमी के द्वारा मिलकर रचा और इन्हें नबीनगर ट्रेन से ले गई ।और वहीं उसका जो प्रेमी झारखंड का रहने वाला है उसके साथ उसके और लोगों के द्वारा अभिषेक पांडे की हत्या कर दी गई पुलिस सर्विलांस के अनुसार और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर प्रेमिका संगीता कुमारी  को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया इसके बाद डॉग स्क्वायड की मदद से और पुलिस ने अपने अनुसंधान के क्रम में पाया की संगीता कुमारी का दूसरा प्रेमी जिस दिन संगीता कुमारी ने ट्रेन से लेकर अभिषेक पांडे को नबीनगर गई थी उसी दिन वह लोग इसकी हत्या कर दिए थे। 

संगीता कुमारी  वापस चली आई पुलिस की गहनता से पूछताछ और अनुसंधान के द्वारा  डेड बॉडी को बरामद कर लिया गया।इस हत्या का खुलासा हुआ और  फिलहाल संगीता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्रवाई जारी है और में जो लोग भी हत्या शामिल थे उनकी पहचान कर ली गई है जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी ।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान