LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar News : फर्जी आईपीएस धराया, जमुई में IPS की वर्दी और पिस्टल के साथ पकड़ाया, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

 Bihar News : फर्जी आईपीएस धराया, जमुई में IPS की वर्दी और प

Fake IPS Arrest :  फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर घूम रहे एक लड़के को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम मिथिलेश कुमार बताया है. वह गोवर्धनबीघा थाना हलसी जिला लखीसराय का रहने वाला बताया रहा है। युवक को सिकंदरा थाना की पुलिस ने सिकंदरा शहर के बंधन बैंक के समीप से गिरफ्तार किया है। लड़के से सिकंदरा थाना प्रभारी मिंटू कुमार सिंह द्वारा पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया यह मामला पूरी तरह से फर्जी आईपीएस अधिकारी बन कर ठगी करने का लग रहा है। उक्त युवक के साथ एक पल्सर आरएस 200 बाइक भी जब्त की गई है। यह युवक आईपीएस की वर्दी पहनकर सिकंदरा में घूम रहा था। यह युवक अपने साथ एक नकली पिस्टल भी रखे हुए था। 

यह युवक पूछताछ करने पर किसी खैरा के रहनेवाले मनोज सिंह का नौकरी के नाम पर 2 लाख देने की बात कर रहा है और आज ही इस वर्दी और नकली पिस्टल दी गई है। पुलिस के अनुसार यह मामला पूरी तरह से फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर ठगी का लग रहा है। 


NSIT
Nsmch

सिकंदरा पुलिस फिलहाल उक्त युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सिकंदरा पुलिस फिलहाल जांच करने की बात कर रही है। जांच के बाद इस मामले में खुलासा होने की संभावना है। वहीं गिरफ्तार युवक की उम्र मात्र 18 साल बताई जा रही है. 

न्यूज़ 4नेशन के लिए जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट