LATEST NEWS

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

  • Muzaffarpur election results
  • Muzaffarpur election results: तिरहुत स्नातक चुनाव में बंशीधर ब्रजवासी को बढ़त, NDA प्रत्याशी अभिषेक झा पिछड़े

  • Saran Teachers Election
  • Saran Teachers Election: सारण शिक्षक चुनाव में राहुल राज की जीत, जदयू के आनंद पुष्कर 1815 वोटों

  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के

  • Bihar News : पूर्णिया पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किया पर्दाफाश, 27 क्विंटल तार के साथ 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : पूर्णिया पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किया पर्दाफाश, 27 क्विंटल

Bihar Land Survey: दाखिल खारिज और परिमार्जन को लेकर अंचल कार्यालय में उमड़ी भीड़े, सर्वे के लिए ये कागज है जरूरी

Bihar Land Survey: दाखिल खारिज और परिमार्जन को लेकर अंचल कार

बिहार में जमीन सर्वे का काम बड़ी तेजी से चल रहा है. इसको लेकर अब अंचल कार्यालय में भीड़ उमड़ने लगी है. अंचल कार्यालय में सबसे ज्यादा लोग दाखिल खारिज और परिमार्जन के लिए पहुंच रहे हैं. अपने काम के लिए अंचल मुख्यालय पहुंच रहे लोगों को अंचल के अधिकारी और कर्मचारी एक टेबल से दूसरे टेबल का चक्कर लगवा रहे हैं. पटना से सटे फुलवारी शरीफ और आसपास के इलाके के सैकड़ो की संख्या में लोग आंचल मुख्यालय अपने-अपने काम से पहुंचे रहे हैं, इनका कहना है कि अंचल अधिकारी के पास जाने पर कर्मचारी के पास भेज दिया जाता है. कर्मचारी के पास जाने पर दूसरे टेबल पर भेज कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं. इधर, अंचल पदाधिकारी सुनील कुमार का दावा है कि  फुलवारी शरीफ में अब मामले बहुत तेजी से निपटाये जा रहे हैं, यहां काफी कम संख्या में मामले का पेंडिंग है. उन्होंने बताया कि सीओ एवं आरओ के पास 833, कर्मचारी के पास 368, सीआइ के पास 65 और परिमार्जन प्लस  के 138  मामले लंबित हैं. इसको लेकर सभी इलाकों में लगातार शिविर लगाये जा रहे हैं और लोगों की समस्याओं का निपटारा हो रहा है.

दानापुर में दाखिल-खारिज के लिए न 67 हजार आये  आवेद
इधर दानापुर अंचल के लोगों ने बताया कि दाखिल-खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन देने के बाद महीनों लगा जाता है और राजस्व कर्मचारी कागजात में त्रुटि बताकर सीओ के पास आवेदन भेज देते है. जिसके आधार पर सीओ दाखिल-खारिज का आवेदन को रद्द कर देते है और डीसीएलआर के यहां भेज देते है. बताया जाता है कि भूमि संबंधित दाखिल-खारिज , जमाबंदी में सुधार समेत सभी अभिलेख को डिजिटाइज्ड करने का कार्य पूर्ण रूप से अंचल कार्यालय का है. अंचल कार्यालय में भूमि संबंधित सभी अभिलेख मौजूद है. परंतु यहां अधिकांश अभिलेखों को पोर्टल पर अपलोड नही किया गया हे. जिससे परिमार्जन को लेकर लोगों को परेशानी बढते जा रही है. सीओ चंदन कुमार ने बताया कि दाखिल-खारिज के लिए कुल आवेदन 67 हजार आये है और 63 हजार दाखिल -खारिज का निष्पादन किया गया है. उन्होंने बतया कि जमीन सर्वे को लेकर सरारी पंचायत सरकार भवन में कार्यालय खोला गया है. जमीन सर्वे संबंधित सारे कार्य वहीं पर किया जा रहा है.

 ये कागजात हैं जरूरी
जमीन सर्वे के लिए जमीन की रजिस्ट्री, जमीन से जुड़ी जमाबंदी की रसीद, खरीद-बिक्री से जुड़े सभी दस्तावेज, खतियान की नकल, जमीन का नक्शा, अगर पुश्तैनी संपत्ति है और जिसके नाम जमीन है, उनका निधन हो चुका हो तो उनका मृत्यु प्रमाण पत्र, जमीन को लेकर अगर कोई कोर्ट का आदेश है तो उसकी कॉपी, आवेदक का वोटर आइडी, आधार कार्ड की कॉपी मुख्य रूप से उपलब्ध कराने होंगे. सर्वे का कागजात अपलोड करने, अन्य सेवाओं सहित जानकारियों के लिए वेबसाइट https://dlrs.bihar.gov.in/services देखा जा सकता है. इसी वेबसाइट पर आप अपने गांव में सर्वे की स्थिति, अमीन और कानूनगो की जानकारी, ग्राम सभा व शिविर की जानकारी भी देख सकते हैं. इसके लिए आपको बिहार विशेष सर्वेक्षण संबंधित सेवाएं क्लिक कर जिला, अंचल और मौजा चुनना होगा.