LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

भारत में अपना इलाज कराने बांग्लादेश के सांसद की हुई हत्या, 11 मई के बाद से ही चल रहे थे लापता, तीन गिरफ्तार

भारत में अपना इलाज कराने बांग्लादेश के सांसद की हुई हत्या, 1

KOLKATTA : पड़ोसी देश बांग्लादेश से भारत में अपना इलाज कराने के लिए आए सांसद की हत्या कर दी है। इस बात की पुष्टि खुद बांग्लादेश के गृहमंत्री असद्दुजमां खान ने की है। उन्होंने बताया कि एक साजिश के तहत उनकी हत्या की गई है। साथ ही अब तक जांच में हत्या में शामिल लोग बांग्लादेश के हैं। जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मृत सांसद का नाम अनवरुल अजीम अंसार बताया गया है। बताया गया है कि वे 11 मई को इलाज कराने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकात्ता पहुंचे थे। इसके बाद वे अचानक ही गायब हो गए। उनकी आखिरी ज्ञात लोकेशन कोलकाता के राजरहाट में स्थित संजीवा गार्डन्स थी। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

बांग्लादेश के गृह मंत्री ने बताया ति आवामी लीग के सांसद अजमी अंसार, जो कि भारत में लापता हो गए थे, उनकी कोलकाता में एक फ्लैट में हत्या हो गई। अब तक यह सामने आया है कि उनके हत्यारे बांग्लादेशी हैं। उन्होंने साजिश रचकर सांसद की जान ली। 

मंत्री ने बताया कि बांग्लादेश पुलिस ने 56 वर्षीय सांसद की हत्या के मामले में तीन को गिरफ्तार किया है। जब उनसे शव को लेकर सवाल किया गया, तो मंत्री ने कहा कि उन्हें अभी इसकी जानकारी मिलनी बाकी है। असद्दुजमां ने कहा कि वे जल्द ही इस मामले में हत्या की वजहों का खुलासा करेंगे। इस मामले में भारत की पुलिस भी जानकारी जुटा रही है। 

NSIT
Nsmch

अनवरुल अजीम आवामी लीग पार्टी से तीन बार के सांसद रहे हैं और कालीगंज उपजिला इकाई के अध्यक्ष भी हैं। बताया गया है कि वे जिस झेनाइदा संसदीय क्षेत्र से चुने जाते थे, वहां अपराध के आंकड़े काफी ज्यादा थे।