LATEST NEWS

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

बांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का किया क्लीन स्वीप, भारत को हो गया बड़ा फायदा, बनी नंबर वन टीम

बांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का किया क्लीन स्वीप,

DESK : क्रिकेट इतिहास में बड़ा उलटफेर करते हुए बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया. जिसका असर अब आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में देखने को मिला है। बांग्लादेश की जीत के बाद अब टीम इंडिया फिर से टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक टीम बन गई है। भारत के पास अब 68.52 प्रतिशत अंक हैं। 

बांग्लादेश चौथे स्थान पर पहुंचा

वहीं पाकिस्तान को रौंदने के बाद नजमुल हुसैन शान्तो की अगुवाई वाली बांग्लादेश टीम की तो निकल पड़ी। बांग्लादेश तीन स्थान ऊपर चढ़कर चौथे पर पहुंच गया है। उसका जीत प्रतिशत 45.83 है। बांग्लादेश ने डब्ल्यूटीसी के मौजूदा चक्र में छह टेस्ट मैचों से तीन जीते और तीन गंवाए हैं। पाकिस्तान (19.05 प्रतिशत अंक) आठवें पर बरकरार है। पाकिस्तान ने 6 मुकबालों में से दो जीते और पांच में हार का मुंह देखा। 

वहीं इग्लैंड, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका को भी एक-एक पायदान का नुकसान हुआ है। इंग्लैंड और श्रीलंका तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में आमने-सामने हैं। श्रीलंका दो टेस्ट हार चुका है। इंग्लैंड (45.00 जीत प्रतिशत) पांचवें और श्रीलंका (33.33 जीत प्रतिशत) छठे नंबर पर है। साउथ अफ्रीका (38.89 प्रतिशत अंक) छठे पर खिस गया है।

ऑस्ट्रेलिया से छह अंक आगे भारत

अंक तालिका में भारत के सिर नंबर-1 का ताज सजा है। भारत के 68.52 प्रतिशत अंक हैं। भारत ने 9 टेस्ट मैचों में से छह जीते और दो गंवाए जबकि एक ड्रॉ रहा। ऑस्ट्रेलिया (62.50 प्रतिशत अंक), न्यूजीलैंड (50.00 प्रतिशत अंक) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज (18.52 प्रतिशत अंक) सबसे नीचे नौवें पायदान पर है।

NSIT
Nsmch