LATEST NEWS

  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी संघर्ष वाहिनी'
  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी

  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर किये कई वार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर

  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सभी पदों से दिया त्यागपत्र
  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक

  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला को जान पर खेलकर बचाया
  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला

Asian Champions Trophyएशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान, मिली करारी हार

Asian Champions Trophyएशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी

DESK : ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम का शानदार फॉर्म एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भी नजर आ रहा है। टीम ने टूर्नामेंट में लगातार अपनी पांचवीं जीत दर्ज की है। आज खेले गए  आखिरी राउंड रॉबिन मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया। भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे। 

शुरुआत में पिछड़ने के बाद बनाई बढ़त 

मैच में पहले क्वार्टर की शुरुआत भारतीय टीम ने की। भारत ने आक्रमक शुरुआत की थी, लेकिन फिर डिफेंस में चली गई। पाकिस्तान ने 5वें मिनट में गोल करने की कोशिश की, लेकिन हो नहीं सका। हालांकि, पाकिस्तान को 7वें मिनट में सफलता मिली और फील्ड गोल कर 1-0 के बढ़त बनाई। पाकिस्तान के लिए अहमद नदीम ने गोल दागा। जिससे भारत थोड़ी देर के दबाव मे रहा। लेकिन भारत को 12वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बिना गलती के मैच बराबरी पर ला दिया।

कप्तान हरमनप्रीत ने दिलाई विजयी बढ़त

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने आक्रमक शुरुआत की। भारत ने जल्दी ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बिना गलती के भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। पाकिस्तान को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम फायदा नहीं उठा सकी और भारत को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। पहले हाफ तक भारत ने 2-1 से बढ़त बनाए रखी। जो मैच के अंत तक बनी रही

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 में भारत समेत कुल छह टीमें भाग ले रही हैं. ग्रुप स्टेज में सभी टीमों को पांच-पांच मैच खेलने हैं. सेमीफाइनल और फाइनल क्रमश: 16 एवं 17 सितंबर को खेले जाएंगे. भारत इस टूर्नामेंट में चैम्पियन बनने का प्रबल दावेदार है. भारत ने पिछले साल घरेलू मैदान पर खिताब जीता था, जिससे वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा 4 खिताब जीतने वाली टीम बन गई

NSIT
Nsmch