LATEST NEWS

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख के चेक, सीएम ने की बात
  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख

  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी पर चला सरकार का डंडा
  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी

  • डीएम ने लगाया जनता दरबार:  फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा
  • डीएम ने लगाया जनता दरबार: फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा

अशोक चौधरी की बेटी शांभवी और महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी होंगे आमने-सामने! शांभवी चौधरी ने कहा-विपक्षी उम्मीदवार कोई भी हो, मजबूती से करूंगी सामना

अशोक चौधरी की बेटी शांभवी और महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हों

समस्तीपुर-  महावीर मंदिर के ट्रस्टी पूर्व आईपीएस किशोर कुनाल की बहु और मंत्री  अशोक चौधरी की बेटी समस्तीपुर लोकसभा सीट से एलजेपी (आर) के चुनाव चिह्न पर ताल ठोक रही हैं.  उनके सामने कांग्रेस से महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी हैं. एनडीए उम्मीदवार शांभवी चौधरी लगातार चुनाव प्रचार में लगी हैं. इसे लेकर वो भगवान के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना भी कर रहीं हैं. उन्होंने कहा कि  इंडी गठबंधन के उम्मीदवार के खिलाफ मजबूती से जंग लड़ेंगी उन्हें किसी से भी डर नहीं है.  शांभवी चौधरी सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं. 

पति के साथ चुनाव प्रचार में जुटी शांभवी

बीते दो दिनों से अशोक चौधरी अपनी बेटी को एनडीए प्रत्याशी के रूप में लोगों से मुलाकात कराते हुए जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं. इस दौरान शांभवी चौधरी के पति सायन कुणाल (आचार्य किशोर कुणाल के बेटे) भी उनके साथ रोड शो से लेकर जनसंपर्क अभियान में साथ-साथ चल रहे हैं, लोगों का जमसमर्थन भी मिल रहा है. अशोक चौधरी एनडीए के कार्यकाल में किए गए कामों को जनता के बाच गिना रहे हैं. 

मुकाबला दिलचस्प

 समस्तीपुर सीट पर पसीना बहा रही एलजेपीआर उम्मीदवार शांभवी चौधरी ने मंत्री महेश्वर हजारी के सुपुत्र मामले में बचते हुए जवाब दिया है. शांभवी चौधरी अपने चुनावी मैराथन में जिला मुख्यालय स्थित शनि मंदिर भगवान का आशीर्वाद लेने पंहुची थी. कांग्रेस के सन्नी हजारी के यंहा से चुनाव लड़ने से जंग दिलचस्प हो गया है.

शामंभवी का दावा-मजबूती से करेंगी मुकाबला 

समस्तीपुर सीट कांग्रेस के खाते में है, यहां से मंत्री महेश्वर हजारी के सुपुत्र सन्नी हजारी कांग्रेस के टिकट पर ताल ठोक रहे हैं. वैसे इस मामले में एनडीए के तरफ ताल ठोक रही एलजेपी (आर)  की प्रत्याशी शांभवी चौधरी ने बचते हुए जवाब दिया कि जो भी उनके खिलाफ खड़ा होगा वो उसका मजबूती से मुकाबला करेंगी. साल 2019 में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के बेटे प्रिंस ने यहां जीत हासिल की थी. इस बार समस्तीपुर सीट चिराग के गुट में चली गई और शांभवी चौधरी चुनी गई हैं.

NSIT
Nsmch

विकास को प्राथमिकता

एनडीए प्रत्याशी शांभवी ने कहा कि समस्तीपुर के विकास को लेकर को लेकर अभी बहुत कुछ करना है. जनता का पूरा साथ मिल रहा है, विपक्ष की ओर से जो भी खड़ा होगा उसका डटकर मुकाबला करूंगी.