LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • 'नीतीश के लिए हम गद्दारी किए'... अनंत सिंह का अलग पार्टी बनाने पर बड़ा ऐलान, JDU का

  • Bihar Industrial Development and Investment
  • Bihar News: बिहार में उद्योग के दावों पर कुमार सर्वजीत का सवाल, डोभी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर जमकर

  • Bihar Crime:अश्लील गाना बजाने को लेकर विवाद पर खूनी वारदात, पिटाई से छोटे भाई की मौत, बड़े की हालत गंभीर
  • Bihar Crime:अश्लील गाना बजाने को लेकर विवाद पर खूनी वारदात, पिटाई से छोटे भाई की मौत, बड़े की

  • Mann Ki Baat
  • PM मोदी ने ‘मन की बात’ में बढ़ाया बिहार का मान तो CM सम्राट हुए खूब गदगद, ग्रीस

  • Motihari  Instagram Love Story
  • Bihar Instagram Love Story:मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी! Instagram के इश्क पर मोहल्ले की अदालत, मंदिर में

बेटे की मां बनी "आर्टिकल 370" की एक्ट्रेस यामी गौतम, बताया बेटे का नाम, कई सेलेब्स ने दी बधाई

बेटे की मां बनी "आर्टिकल 370" की एक्ट्रेस यामी गौतम, बताया ब

MUMBAI : इस साल आर्टिकल 370 जैसी सुपरहिट फिल्म देनेवाली एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई है। एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने अपने बेटे का नाम भी बताया है। जिसके बाद रणवीर सिंह सहित कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है।

उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- हम सूर्या अस्पताल के बेस्ट डॉक्टर्स, खासकर डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी स्पेशलाइजेशन और कोशिशों ने इस खुशी के अवसर को संभव बनाया। हम माता-पिता बनने की इस खूबसूरत जर्नी पर निकल रहे हैं, हम उत्सुकता से अपने बेटे 'वेदाविद' के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। हम इस समय आशा और विश्वास से भरे हुए हैं कि वह हमारे पूरे परिवार और राष्ट्र का भी गौरव बनेगा।

वहीं उनके पति और उरी जैसी फिल्म बनानेवाले आदित्य धर ने लिखा उनके बेटे का जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ है। इसके हिसाब से उनके बेटे का जन्म 10 मई को हुआ। कपल के पोस्ट पर उनके फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। जिनमें रणवीर सिंह, मृणाल ठाकुर, आयुष्मान खुराना, प्रियामणि जैसे सेलेब्स शामिल

क्या है वेदाविद का अर्थ

 बेटे होने की अनाउंसमेंट के साथ ही यामी गौतम ने अपने बेटे का नाम भी बताया है। यामी और आदित्य ने बेटे का नाम ‘वेदाविद’ (vedavid) रखा, जिसका मतलब होता है वेदों को जानने वाला। यह भगवान विष्णु के सभी नामों में से एक है। यह एक संस्कृत नाम है, जो वेदा और विद से मिलकर बना है।

NSIT
Nsmch

बता दें कि यामी गौतम और आदित्य धर ने 4 जून साल 2021 में कोरोना काल में गुपचुप शादी की थी। वहीं शादी के लगभग 3 साल बाद कपल पेरेंट्स बने हैं। इसके अलावा फिल्म 'आर्टिकल 370' के प्रीमियर के दौरान यामी ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। प्रेग्नेंट होने के बावजूद उन्होंने अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन किया।