LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

पटना में ‘द प्लुरल्स पार्टी’ के ऑफिस में आसमाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़, पुष्पम प्रिया चौधरी की गाड़ी को भी किया क्षतिग्रस्त, मिली मारने की धमकी

पटना में ‘द प्लुरल्स पार्टी’ के ऑफिस में आसमाजिक तत्वों ने क

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ी तैयारी के साथ उतरी पुष्पम प्रिया चौधरी के पटना स्थित ‘द प्लुरल्स पार्टी’ के ऑफिस में असमाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ और पार्टी नेताओं से गालीगलौज की खबर सामने आई है। इस संबंध  में पार्टी के संयुक्त सचिव आदर्श कुमार चौधरी ने श्रीकृष्णापुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

अपनी शिकायत में आदर्श कुमार चौधरी ने बताया कि प्रदेश कार्यालय (मकान संख्या 200/B) के कैंपस के अंदर घुसकर असामाजिक तत्वों ने गाली-गलौज और तोड़फोड़ की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी भी लगी थी। उसको भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शीशे तोड़ दिए गए। इस दौरान कार्यालय में आग लगाने और जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें बाइक पर एक हमलावर दिख रहा है। हालांकि, उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। 

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

वहीं, कृष्णापुरी थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है। शिकायत पत्र में किसी का नाम नहीं दिया गया है। अज्ञात पर हमला करने का आरोप है। मामले की छानबीन की जा रही है।

NSIT
Nsmch