LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बगहा में 'मेरा स्वाभिमान' संस्था के कार्यक्रम में असामाजिक तत्वों ने किया बवाल, अध्यक्ष ने की सुरक्षा की मांग

बगहा में 'मेरा स्वाभिमान' संस्था के कार्यक्रम में असामाजिक त

BAGAHA : बगहा में मेरा स्वाभिमान संस्था के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल के ठकराहा में आयोजित कार्यक्रम में कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा मंच पर चढ़कर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न किया गया। जिसको लेकर संस्था के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल द्वारा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही प्रशासन से अपनी सुरक्षा की मांग की है। 

दरअसल मेरा स्वाभिमान संस्था के मुख्य कार्यालय बगहा में गुरुवार के दिन पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि बीते एक साल से जिले के विभिन्न हिस्सों में मैं अपनी संस्था के माध्यम से जरूरतमंद गरीबों की सेवा करने का प्रयास कर रहा हूं। मैं अपनी संस्था के द्वारा शिक्षा, चिकित्सा, कृषि सहित अन्य कई योजनाओं को धरातल पर उतार रहा हूं। जिससे लोगों को लाभान्वित करने के लिए प्रयासरत हूँ।

Diarch GO

इसके साथ ही भारत सरकार के तमाम जन उपयोगी योजनाओं के प्रति भी लोगों में जागरूकता फैलाने के अलावा उन्हें योजना का लाभ दिलवाने का भी काम कर रहा हूं। मेरे संस्था द्वारा लोगों का निःशुल्क पारिवारिक बीमा भी किया जा रहा है। जिसके तहत अभी तक करीब 30 हजार से अधिक लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। इसके तहत रजिस्टर्ड लोगों के इलाज हेतु कुल 8005 हॉस्पिटल चयनित हैं। मेरे इन कार्यों से आम जनमानस को लाभ मिल रहा है। और धरातल पर लोगों का खुलकर सहयोग मिल रहा है। 

हालांकि इस एक वर्ष में मेरे द्वारा किए कार्य से  लोगों को नागवार गुजर रहा है। अभी तक मुझे विभिन्न नंबरों से फोन करके धमकियां दी जा रही थी। जिसकी परवाह किए बगैर में गरीबों जरूरतमंदों की सेवा में लगा हुआ था। मगर कल बुधवार को मै ठकराहां में शिविर आयोजित कर सैकड़ो लोगों के बीच मेरा स्वाभिमान संस्था के विभिन्न योजनाओं की जानकारी व लाभ देने के प्रयास में जुटा हुआ था। इसी क्रम में एक व्यक्ति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मेरे मंच पर चढ गया। अभद्रता की हद पार करते हुए मुझ पर विभिन्न अनर्गल आरोप लगाने लगा। मैं जिला प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाऊंगा। दिनेश अग्रवाल ने आगे कहा कि मैं संस्था के माध्यम से जनसेवा के इस कार्य को जारी रखूँगा। क्योंकि यह मेरी मातृभूमि है जिसकी सेवा करने का हक़ मुझसे कोई नहीं छीन सकता।

NSIT
Nsmch

बगहा से नागेन्द्र नारायण की रिपोर्ट