LATEST NEWS

  • Bihar Schools Ban Jeans and T Shirts
  • Bihar Education News:बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के पहनावे पर सख्ती, अब ऐसे कपड़ों में आना होगा विद्यालय,

  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

  • Bihar Job Fair 2026
  • Bihar Job Fair 2026: बिहार के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन नौ जिलों में

  • Bihar to Train 1 25 Lakh Teachers in School Disaster Management
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, 1.25 लाख शिक्षकों को मिलेगा ये विशेष

  • Nalanda Police Arrest
  • Bihar Crime: रक्तरंजित साजिश का पर्दाफाश, अंधकार की आगोश में रची जा रही थी बड़े कत्लेआम की योजना,

नए साल के आगमन से पहले एक और डील : मुकेश अंबानी ने की दुनिया की बड़ी प्रोडक्शन कंपनी वॉल्ट डिजनी में हासिल किया फैसले लेने का सारा अधिकार, हासिल किए इतने फीसदी शेयर

नए साल के आगमन से पहले एक और डील :  मुकेश अंबानी ने की दुनिय

DESK : एशिया के सबसे धनवान व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस साल कई कंपनी का अधिग्रहण किया है। अब नए साल के आगमन से पहले मुकेश अंबानी ने एक बड़ी डील की है। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने पिछले हफ्ते लंदन में वॉल्ट डिज्नी कंपनी (Reliance-Disney Deal) के साथ एक गैर-बाध्यकारी या Non-Binding टर्म शीट पर साइन किए हैं। इस डील के बाद डिजनी में अब फैसले लेने का अधिकार मुकेश अंबानी को मिल गया है। माना जा रहा है कि इस डील के बाद दुनिया के एंटरटेनमेंट और मीडिया मार्केट पर दबदबा बढ़ जाएगा

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मुकेश अंबानी की कंपनी ने लंदन में ये बिग डील की है. लंदन में हुई इस डील के दौरान Walt Diseny के पूर्व CEO और फिलहाल सलाहकार की भूमिका निभा रहे केविन मेयर (Kevin Mayer) और मुकेश अंबानी के करीबी माने जाने वाले मनोज मोदी (Manoj Modi) भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि 51:49 स्टॉक और कैश मर्जर को फरवरी 2024 तक अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। 

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि इस डील के बाद कमान मुकेश अंबानी की रिलायंस के हाथ में होगी और इसके पास कम से कम 51 फीसदी के साथ सबसे बड़ी हिस्सेदारी होगी. वहीं वॉल्ट डिज्नी के पास इस मर्जर वाली कंपनी में 49 फीसदी की हिस्सेदारी होगी

बता दें कि काफी समय से इस डील को लेकर चर्चाएं जारी थीं. कहा जा रहा था कि रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries) अब एक बड़ा दांव चलने की तैयारी कर रही है

NSIT
Nsmch

डील के बाद स्टार इंडिया हो सकता है मर्ज

रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस की सहयोगी कंपनी Viacom18 की स्टेप डाउन सब्सिडियरी बनाने का प्लान है. इसें स्टॉक स्वैप के जरिए स्टार इंडिया का मर्जर किया जाएगा। बता दें कि स्टार इंडिया में डिजनी की बड़ी हिस्सेदारी है। हॉट स्टार जैसे लोकप्रिय ओटीटी चैनल में भी डिजनी ने अपनी हिस्सेदारी रखी है। साथ ही हॉलीवुड में जंगलबुक सहित कई बड़ी फिल्मों का निर्माण भी डिजनी ने किया है।