LATEST NEWS

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

  • Buxar Sadar Hospital
  • Buxar Sadar Hospital: सिविल सर्जन के आश्वासन का भी नहीं हुआ असर, सदर अस्पताल में इलाज के

  • Bhojpur River incident
  • Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया,

  • Munger drugs
  • Munger drugs: मुंगेर में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, 12.90 ग्राम स्मैक और 6 मोबाइल बरामद

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: भोजपुर में सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार, पति की मौत और पत्नी जिंदगी-मौत से जूझ

बिहार में फिर पुल हुआ ध्वस्त, सोनबरसा में बांके नदी पर 10 साल पहले बना पुल ध्वस्त, कई गांवों का प्रखंड मुख्यालय से टूटा संपर्क

बिहार में फिर पुल हुआ ध्वस्त, सोनबरसा में बांके नदी पर 10 सा

SITAMARHI : बिहार में नीतीश सरकार द्वार पुलों के रखरखाव के लिए अलग से विभाग बनाने के बावजूद पुल के गिरने का सिलसिला थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इस बार मामला सीतामढ़ी से जुड़ा है। जहां सोनबरसा प्रखंड क्षेत्र के मुख्यालय से इंदरवा पंचायत के डालकावा गांव तक जाने वाली मुख्य सड़क पर अधवारा समूह के बांके नदी पर बना आरसीसी पुल शुक्रवार को ध्वस्त हो गया। इससे सीतामढ़ी की बड़ी आबादी की परेशानी बहुत बढ़ गई है।

पुल टूटने के कई गांवों का संपर्क टूटा

इस पुल के गिरने से प्रखंड मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाई हो रही है। इस पुल से एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोग प्रखंड और जिला मुख्यालय तक जाते हैं। अब पुल के टूटने से आसपास के कई गांव का आपस में संपर्क में टूट गया है। राजगीरों को काफी कठिनाई हो रही है। इस रोड पर छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन बंद हो गया है। 

पुल डैमेज होने के बाद भी नहीं की गई मरम्मत

बताया जा रहा है कि करीब 10 साल पहले इस पुल का निर्माण ग्रामीणों की मांग पर कराया गया था। पुल नहीं होने से दर्जन भर से ज्यादा गांवों की जनता को मुख्यालय जाने के लिए काफी दूरी तय करना पड़ता था। कुछ दिन पहले यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था और पानी की तेज धार में एक पिलर भी डैमेज हो गया था। उसके बाद भी पुल से भारी वाहनों को निकाला जा रहा था। गुरुवार को एक बड़ी गाड़ी पुल के गुजरी थी, लेकिन शुक्रवार को यह पुल खुद टूट गया।

NSIT
Nsmch

इस मामले में बीडीओ सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया कि वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया है। जल्द की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। इस पुल का एक पिलर हाल ही में पानी की तेज धारा में ढह गया है।