LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

रेलवे ट्रैक पर मिला एएनएम का शव, होली के अगले दिन हुई थी सगाई, अप्रैल में होनी थी शादी

रेलवे ट्रैक पर मिला एएनएम का शव, होली के अगले दिन हुई थी सगा

BAGHA : खबर बगहा से है,  जहां शहरी पीएचसी में काम करनेवाली एएनएम का क्षत विक्षत शव रविवार की रात गोरखपुर-वाल्मीकिनगर रेल खंड पर कैलाश नगर के पास मिला। मृत एएनएम की पहचान ललिता कुमारी(32साल) के रूप में की गई है। वहीं पास में ही मृतका का टूटा हुआ मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ललिता की होली के एक दिन बाद ही सगाई हुई थी और अप्रैल में शादी होनी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार की रात करीब नौ बजे एक युवती रेल लाइन पर बैठकर मोबाइल से बात कर रही थी। रेलवे लाइन के पास गए कुछ लोगों ने उसको मना भी किया था। उसके बावजूद भी वह वहां से नहीं हटी। जिसके बाद उसकी क्षत विक्षत लाश मिली है। कुछ लोगों ने बताया कि जननायक एक्सप्रेस से कटने से उसकी मौत हुई है।

Diarch GO

रविवार की रात गोरखपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी के गार्ड व ड्राइवर ने रेलवे ट्रैक पर शव देखने के बाद इसकी सूचना पर आरपीएफ को दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने इसकी सूचना पठखौली थाने को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। कुछ देर बाद उसका शव मिला। मामले में आरपीएफ ने रेलवे की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

किराए के मकान में रहती थी

लखीसराय जिला के कजरा थाना क्षेत्र के श्रीधना कजरा निवासी एएनएम ललिता कुमारी पिता कृष्णनंदन प्रसाद तीन साल से शहरी पीएचसी में तैनात थी। बगहा दो मंत्री मार्केट के सामने सुखवन रोड पर किराये की मकान में रहती थी। सूचना पर शहरी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश सिंह नीरज व स्वास्थ्य कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रभारी ने बताया कि ललिता रविवार को अवकाश पर थी। उसकी टीकाकरण में डयूटी थी।

NSIT
Nsmch

थानाध्यक्ष अनीष कुमार ने बताया कि घटना स्थल व शव की स्थिति को देख प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जबकि दूसरी तरफ परिवार के लोगों ने इसे हत्या करार दिया है। स्वजन के आवेदन पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

23 अप्रैल को थी शादी

सोमवार की दोपहर मृतका ललिता के पिता कृष्णनंदन लाल, मां मंजू देवी व मामा पंकज कुमार अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। रोते हुए बताया कि पुत्री की मंगनी 27 मार्च को गांव पर हुई। 23 अप्रैल को बिहार शरीफ नालंदा में शादी तय थी। शादी तय होने के बाद ललिता खुश थी।

वहां से आने के बाद यह घटना घटित हुई है। आत्महत्या का कोई कारण नजर नहीं आता है। उसकी हत्या करके हत्यारों ने शव को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया है। प्राथमिकी दर्ज करते हुए हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस , प्रशासन से मांग कर रहे हैं।