LATEST NEWS

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

  • Nawada gas leak
  • Nawada gas leak: बच्चों के लिए दूध गर्म करना पड़ा महंगा! नवादा में गैस रिसाव से महिला बुरी

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

रणबीर कपूर के बाद ईडी ने इन बॉलीवुड स्टार को भेजा समन, महादेव बेटिंग ऐप मामले अन्य 14 सेलेब्रिटीज पर लटकी तलवार

रणबीर कपूर के बाद ईडी ने इन बॉलीवुड स्टार को भेजा समन, महादे

DESK: इन दिनों ईडी पूरे एक्शन में है। ईडी के रडार पर कई स्टार हैं। बीते दिन ईडी ने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को समन भेजा था। ईडी ने यह समन महादेव बेटिंग ऐप मामले में भेजी थी। वहीं इसी मामले में अब ईडी के रडार पर और स्टार आ गए हैं। ईडी ने रणबीर कपूरे के साथ कपिल शर्मा, हीना खान और हुमा कुरैशी तो समन किया है।

दरअसल, ईडी के मुताबिक, रणबीर पर महादेव ऐप को ऑनलाइन प्रमोट करने के लिए प्रमोटर्स से पैसे लेने का आरोप है। एजेंसी ने बताया कि समन भेजने से पहले कई बार रणबीर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सूत्रों के हवाले से बताया है कि 14-15 सेलेब्रिटीज ईडी के रडार पर हैं और जल्द ही उन्हें भी समन जारी किया जा सकता है। रणबीर के बाद ईडी ने कपिल शर्मा, हीना खान और हुमा कुरैशी को समन किया है। 

मामले को लेकर मीडिया रिपोर्टस की मानें तो इस साल फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात में एक शादी होती है। जिसमें 200 करोड़ रुपये कैश खर्च किए थे। प्राइवेट जेट से रिश्तेदार भारत से यूएई गए थे। नाच-गाना हुआ और बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज इस शादी में परफॉर्म किए। यह शादी सौरभ चंद्राकर की थी। 

जोकि छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है। सौरभ ने अपने दोस्त रवि उप्पल के साथ मिलकर 'महादेव ऑनलाइन ऐप' शुरू की थी।  इस ऐप पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जाता है। सौरभ और उसका साथी रवि उप्पल तो दुबई से ही इस ऐप को चलाते हैं, लेकिन इससे अब बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की मुसीबतें बढ़नी शुरू हो गईं हैं।  

NSIT
Nsmch