LATEST NEWS

  • नशे के खिलाफ वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सूखा नशा 'कोटा' के साथ दो गिरफ्तार, देशी शराब बरामद
  • नशे के खिलाफ वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सूखा नशा 'कोटा' के साथ दो गिरफ्तार, देशी शराब

  • घूसखोरी मामले में तत्कालीन बख्तियारपुर प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक राम कुमार सिंह दोषी करार, विशेष निगरानी न्यायालय ने सुनाई चार साल की सजा
  • घूसखोरी मामले में तत्कालीन बख्तियारपुर प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक राम कुमार सिंह दोषी करार, विशेष निगरानी न्यायालय ने सुनाई

  • लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए 30 अक्टूबर को पटना में ABVP का विशाल प्रदर्शन, DUSU अध्यक्ष यश डबास करेंगे शिरकत
  • लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए 30 अक्टूबर को पटना में ABVP का विशाल प्रदर्शन, DUSU

  • Bihar News : राजद की प्रदेश महासचिव ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा-नेताओं ने किया नजरअंदाज, लालूजी से करुँगी शिकायत
  • Bihar News : राजद की प्रदेश महासचिव ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा-नेताओं ने किया

  • लंबित ई-चालान जमा नहीं करने वाले वाहन मालिक हो जाए सावधान, परिवहन विभाग करने जा रही यह बड़ी कार्रवाई
  • लंबित ई-चालान जमा नहीं करने वाले वाहन मालिक हो जाए सावधान, परिवहन विभाग करने जा रही यह बड़ी

जयमाला के बाद दुल्हन गई कमरे में, बाद में दूल्हा भी पहुंचा, देखकर बर्दाश्त नहीं कर पाया तो शादी से पहले ही कर दिया कांड, भारी बवाल...

जयमाला के बाद दुल्हन गई कमरे में, बाद में दूल्हा भी पहुंचा,

DESK. शादी की शहनाई बज रही हो, जयमाला भी हो गया, अब फेरे होने को शेष थे लेकिन दूल्हे ने दुल्हन के कमरे में घुसकर ऐसा बड़ा कांड कर दिया. रोती-बिलखती दुल्हन ने दूल्हे के वहशियाने हरकत को देखकर अपने परिजनों को ऐसे दूल्हे से खुद को बचाने की गुहार लगाई. काफी हो हंगामा और मान मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी. शादी के पहले ही दूल्हे के आपा खो देने की इस हरकत से स्थिति ऐसी हो गई की जहाँ शादी की शहनाई बज रही थी वहां रोते बिलखते लोगों की आवाज सुनी जाने लगी.

दरअसल, शादी के पहले ही बड़ा कांड कर देने वाले दूल्हे का यह वाकया इटावा से जुड़ा है. उत्तर प्रदेश के इटावा के करहल मैनपुरी गेस्ट हाउस में बसरहर गांव से बारात आई. परम्परा के अनुरूप बारातियों के लिए जोरदार स्वागत सत्कार के सारे प्रयोजन हुए. उसके बाद बैंड-बाजों पर नाचते गाते बाराती द्वार पूजन को गए. जमकर सत्कार का आनंद ले रहे बारात में आए लोगों को नहीं मालूम था कि दूल्हा तो बड़ा कांड करने जा रहा है.दूल्हा –दुल्हन ने जयमाला के विधान को बड़े ही उत्साह से निभाया. दोनों के बीच जोरदार तरीके से जयमाला की खुशियाँ साझा हुई. लेकिन इसके ठीक बाद दूल्हे ने ऐसा कांड कर दिया कि शादी की शहनाई अब मंगल गान के बदले मातमी सुर में बदल गए. अंत में उन्हें बंद कर देने की नौबत आ गई क्योंकि दूल्हा तो दुल्हन पर आपा खो चुका था. 

ऐसे हुआ कांड : जयमाला के बाद दुल्हन जैसे ही अपने कमरे में गयी. दूल्हा भी उसके पीछे पीछे कमरे में चला गया. दुल्हन और दूल्हा कमरे में कुछ समय बंद हो गए. दोनों के बीच अंदर क्या हो रहा है इसे लेकर हर किसी की जुबान पर फुसफुसाहट होने लगी. शादी की रस्में होने के पहले ही दूल्हे का दुल्हन के कमरे में चला जाना सबको हैरान भी कर रहा था और परेशान भी कर रहा था. उसके बाद जिसका डर था लड़की के कमरे से रोते-बिलखते निकलते ही वैसा ही नजारा दिखा. दूल्हे की हरकतों को बयां करती लड़की रोने लगी. 

लड़की का शादी से इनकार : लड़की के कमरे में जाने के बाद दोनों के बीच कुछ बातें हुई. उसके बाद किसी बात को लेकर लड़के ने आपा खो दिया. स्थिति हाथापाई तक आ गई. लड़की ने कहा कि दूल्हे ने उसकी पिटाई कर दी. वह इससे काफी परेशान और डरी-सहमी है. अब ऐसे लड़के से वह शादी नहीं करेगी. लड़की के विवाह से इनकार करते ही सबके होश उड़ गए. फिर काफी समय तक लड़की को शादी के लिए राजी करने की कोशिशें चलते रही. उसे परिजनों और नाते रिश्तेदारों ने समझाया भी लेकिन लड़की अब लड़के की हरकत के बाद शादी को तैयार नहीं थी. अंत में लड़के वालो को वहां से लौटना पड़ा और लड़के की हरकत से परेशान लड़की अपने आत्मसम्मान के लिए उससे शादी से इनकार कर गई. 

NSIT
Nsmch