LATEST NEWS

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17 लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

अभिनेत्री पूनम पांडे की 32 साल में मौत, भारत के क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर कपड़े उतारने का किया था वादा, फैन्स में शोक की लहर

अभिनेत्री पूनम पांडे की 32 साल में मौत, भारत के क्रिकेट वर्ल

DESK. मॉडल-अभिनेत्री पूनम पांडे की शुक्रवार को मौत हो गई. वह 32 वर्ष की थी. पूनम पांडे की मैनेजर ने सोशल मीडिया पर खबर की पुष्टि करते हुए लिखा कि ''आज की सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है।आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। हर जीवित रूप जो कभी भी उनके संपर्क में आया, उसे शुद्ध प्रेम और दयालुता मिली। पोस्ट में लिखा है, ''दुख की इस घड़ी में, हम गोपनीयता का अनुरोध करेंगे, जबकि हमने जो कुछ भी साझा किया है उसके लिए हम उसे प्यार से याद करते हैं।'' 

अक्सर ही सुर्ख़ियों में रहने वाली पूनम पांडे को इंटरनेट सनसनी के तौर पर विशेष पहचान थी. वह एक लोकप्रिय मॉडल रही और कुछ फिल्मों में भी उन्हें अभिनय करते देखा गया. उनकी लोकप्रियता तब आसमान छू गई जब उन्होंने 2011 क्रिकेट विश्व कप फाइनल से पहले एक वीडियो संदेश में वादा किया था कि अगर भारत फाइनल मैच जीतता है तो वह कपड़े उतार देंगी। कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए गए लॉक अप के पहले सीज़न में पूनम पांडे को देखा गया था. हालांकि वह उस शो को नहीं जीत सकी थी. 

पूनम पांडे को अक्सर ही पहनावे और विवादित टिप्पणियों को लेकर सुर्खियां बनते देखा गया. यहां तक कि उन्हें इसके लिए कई बार कुछ विवादों का भी सामना करना पड़ा. उनके खिलाफ कुछ लोगों ने अलग अलग तरह के आरोप लगाए. इन सबके बीच पूनम की मौत की खबर मिलते ही उनके फैन्स काफी दुखी नजर आ रहे हैं. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने शोक संवेदना प्रकट की है.