LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

मुंबई में हुए होर्डिंग हादसे में एक्टर कार्तिक आर्यन की मामा-मामी भी आए चपेट में, हादसे में दोनों की हुई मौत

मुंबई में हुए होर्डिंग हादसे में एक्टर कार्तिक आर्यन की मामा

MUMBAI : बीते 13 मई को मुंबई में आए तेज आंधी तूफान के कारण हुए होर्डिंग हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई थी। इन 16 लोगों में दो लोगों में दो का कनेक्शन एक्टर कार्तिक आर्यन से भी जुड़ा है। मरनेवाले यह दो लोग एक्टर के मामा- मामी थे।

तीन दिन बाद निकाला गया शव

घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद कार्तिक आर्यन के मामा- मामी के शव तीन दिनों बाद निकाले गए। पहचान करने पर पता चला कि डेड बॉडी इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी वाइफ अनीता चंसोरिया की है। दोनों कार्तिक के रिश्तेदार के बताए जा रहे हैं। कार्तिक आर्यन के मामा जबलपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों दिल्ली किसी काम से आए थे। 13 को वो मुंबई और इंदौर के रास्ते जबलपुर जा रहे थे। जब तूफान आया, तो वो एक पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भरवाने के लिए रुके थे। इस दौरान उनकी कार होर्डिंग की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। इस हैरान कर देने वाली खबर ने एक्टर को तोड़ कर रख दिया है। वहीं एक्टर कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। कार्तिक आर्यन को अपने मामा-मामी के अंतिम संस्कार में वाइट कुर्ता शर्ट और डेनिम ब्लू जींस में सिर पर सफेद रुमाल बंधे दिखाई दिए। वहीं घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। 

नई फिल्म के प्रमोशन की तैयारी में जुटे हैं कार्तिक

कार्तिक आर्यन के लिए यह खबर ऐसे समय पर आई है। जब वह नई फिल्म "चंदू चैंपियन' की तैयारी में जुटे हैं। कल उनकी नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज होनेवाला है। ऐसे में परिवार में यह दुखद घटना हो गई है।

NSIT
Nsmch