LATEST NEWS

  • Bihar Schools Ban Jeans and T Shirts
  • Bihar Education News:बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के पहनावे पर सख्ती, अब ऐसे कपड़ों में आना होगा विद्यालय,

  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

  • Bihar Job Fair 2026
  • Bihar Job Fair 2026: बिहार के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन नौ जिलों में

  • Bihar to Train 1 25 Lakh Teachers in School Disaster Management
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, 1.25 लाख शिक्षकों को मिलेगा ये विशेष

  • Nalanda Police Arrest
  • Bihar Crime: रक्तरंजित साजिश का पर्दाफाश, अंधकार की आगोश में रची जा रही थी बड़े कत्लेआम की योजना,

आजादी कप, ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप, 2024 में आकृति शर्मा का दिखा जलवा, कांस्य पदक लेकर स्कूल के साथ घर-परिवार का नाम किया रौशन

आजादी कप, ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप, 2024 में आकृति शर्मा क

PATNA : पटना के चौधरी टोला स्थित ‘मणियोग’ सदन का नजारा रविवार की सुबह कुछ अलग ही था। योगेंद्र शर्मा की पोती आकृति शर्मा काफी एक्साइटेड थी। वह सुबह 6 बजे से ही हल्ला-गुल्ला कर रही थी, जल्दी उठो पापा, तैयार हो, मुझे स्कूल छोड़ने नहीं जाना है ? भुला गए क्या ? आज मुझे आजादी कप प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जाना है। मेरे कराटे गुरु पंकज कांबली सर ने कहा है, सुबह 8 बजे तक स्कूल पहुंच जाना है फिर वहां से बस द्वारा डॉन बॉस्को स्कूल जाना है, जहां बहुत सारे स्कूल से बच्चे आएंगे और हमलोगों के बीच कराटे प्रतियोगिता होगी। आकृति शर्मा सुबह 8 बजे अपने स्कूल सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, बांकीपुर पहुंचती है और वहां से प्रतियोगिता स्थल डॉन बॉस्को अकादमी। दोपहर के डेढ़ बजे के आसपास आजादी कप कराटे प्रतियोगिता का परिणाम आता है, जिसमें आकृति शर्मा को कांस्य पदक प्राप्त होता है। कांस्य पदक प्राप्त कर वह काफी खुश थी। यह कराटे में उसका पहला पदक है। इसके पहले आकृति अपने पुराने स्कूल में छोटी-मोटी प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त कर चुकी थी। लेकिन आज कराटे प्रतियोगिता में उसे पहली बार बड़े स्तर पर खेलने का मौका मिला और दूसरे स्कूल की लड़की से प्रतिस्पर्द्धा में उसे तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।  

कराटे ने आकृति शर्मा को बनाया सशक्त

आज बच्चियों को स्वस्थ शरीर और आत्मरक्षा के लिए कराटे का कौशल जानना निहायत जरूरी है। आकृति को राज्य के जाने-माने कराटे चैंपियन पंकज कांबली सर का मार्गदर्शन मिल रहा है। उनके गाइडेंस में ही वह कराटे का दांवपेच सीख रही है। आजादी कप को लेकर वह काफी उत्साहित थी। वह कई दिनों से घर पर भी प्रैक्टिस कर रही थी और कभी-कभी अपने दादा-पापा पर ही उसका इस्तेमाल कर देखती कि मेरा पंच सही जगह पर लग रहा है या नहीं। वह किसी भी नयी चीजों को सीखने में काफी रुचि लेती है। कराटे के प्रति भी उसका काफी रुझान है।

अपने गुरु पंकज कांबली सर को दिया धन्यवाद

कराटे गर्ल आकृति शर्मा ने बताया कि उसे कराटे सीखने के लिए प्रेरित करने में परिवार का काफी सहयोग मिला है। वह यह बताते हुए गर्व महसूस करती है कि कभी उसके पापा भी कराटे सीखा करते थे और हमलोगों को हमेशा मार्शल आर्ट सीखने के लिए उत्साहित करते रहते हैं। उसने अपने इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कराटे गुरु पंकज कांबली सर को विशेष धन्यवाद दिया और कहा कि अपने गुरु के मार्गदर्शन में उसे काफी कुछ सीखने को मिला है। प्रतियोगिता में प्वाइंट का काफी महत्व होता है। उसे सर हमेशा सही दिशा में खेलने के लिए कहते रहते हैं ताकि विरोधी उसे भटका न सके। वह आगे भी अपने कराटे गुरु पंकज कांबली सर के मार्गदर्शन में बेहतर करने के लिए प्रयासरत् रहेंगी।    

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन

आज बिहार सेइकोकाई कराटे इंटरनेशनल इंडिया और इंस्टीट्यूट ऑफ मार्शल आर्ट्स द्वारा डॉन बॉस्को अकादमी, दीघा, पटना में आजादी कप, ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप, 2024 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। डिस्ट्रिक्ट कराटे एसोसिएशन ऑफ पटना तथा स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव पंकज कांबली ने बताया कि सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, बांकीपुर स्कूल की मिस आकृति शर्मा ने सब जूनियर, कैडेट में सफलतापूर्वक भाग लिया है। उन्हें तीसरा स्थान मिलने पर कांस्य पदक से पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने आज प्रतियोगिता में अच्छा परफॉर्मेंस किया और अपने विरोधी को काफी निपुणता से पछाड़ा। वह आगे भी इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करती रही तो आनेवाले समय में बड़े स्तर पर होनेवाली प्रतियोगिता में अपना परचम लहराएगी और देश-दुनिया में अपने घर-परिवार और स्कूल का नाम रौशन करेगी। कराटे गुरु पंकज कांबली सर ने आकृति को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह पढ़ाई के साथ-साथ खेल में अच्छा प्रदर्शन करे।

NSIT
Nsmch