LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

वाराणसी से रांची जा रही आसनसोल पैसेंजर में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, रेलकर्मियों ने इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

वाराणसी से रांची जा रही आसनसोल पैसेंजर में महिला ने बच्चे को

KAIMUR : वाराणसी से रांची जा रही आसनसोल पैसेंजर में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। इसकी सूचना ट्रेन में सवार यात्रियों ने भभुआ RPF को दी। सूचना पर स्टेशन प्रबंधक व आरपीएफ ने महिला को मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के द्वारा उसका इलाज किया गया। 

चिकित्सकों ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला की पहचान रांची के दिनेश लोहार की पत्नी आरती देवी के रूप में हुई है। महिला उत्तर प्रदेश में मलिकपुर ईट भट्टे पर अपने पति व दो बच्चों के साथ काम करती है। रांची जाने के दौरान महिला के पति भी साथ में थे। लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण वह ट्रेन को पकड़ नहीं पाए। बनारस से रांची अपने ममेरा ससुर और दो लड़की के साथ ट्रेन मैं बैठकर महिला जा रही थी। तभी भभुआ रोड स्टेशन पर ट्रेन आई तो महिला का ट्रेन में ही प्रसव हो गया। 

Diarch GO

इस संबंध में उप निरीक्षक रामजीलाल गुप्ता ने बताया कि स्टेशन मास्टर और मुझे सूचना मिली की वाराणसी आसनसोल पैसेंजर जो वाराणसी की तरफ से आ रही है। उसमें गार्ड बोगी के तीसरे नंबर पर एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रहा है। हम लोग भभुआ स्टेशन पर पहुंचे जहां महिला को ऑटो में लेकर अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में पहुंचे। महिला और उसके बच्चे दोनों स्वस्थ बताए गए हैं।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट