LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

वाटर पार्क में नहीं मिली मुफ्त की इंट्री तो शख्स का फूटा गुस्सा, जेसीबी लेकर पहुंचा और सब कर दिया तहस-नहस

वाटर पार्क में नहीं मिली मुफ्त की इंट्री तो शख्स का फूटा गुस

DESK : शहरी क्षेत्रों में गर्मी से निजात पाने के लिए वाटर पार्क का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। जहां लोग परिवार के साथ अपनी छुट्टियों का आनंद लेने के लिए जाते हैं। ऐसा ही एक वाटरपार्क राजस्थान के चितौड़गढ़ में भी है, जहां एक शख्स वाटर पार्क में फ्री इंट्री चाहता था। लेकिन वह इसमें सफल नहीं हुआ तो वह अपने साथियों के साथ बुलडोजर लेकर वॉटर पार्क में घुस गया। वॉटर पार्क में घुसकर खूब गंडागर्दी की गई। बुलडोजर से वॉटर पार्क को नुकसान पहुंचाया गया। वहां लगे शेड को JCB से तोड़ दिया गया। अब इस तोड़फोड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। वॉटर पार्क में हुई हुड़दंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। 

 यह मामला चित्तौड़गढ़ रोड पर हमीरगढ़ के निकट वाटर पार्क का है। जहां कई लोग वॉटर पार्क में एक साथ घुस गए और उत्पात मचाने लगे। करीब आधे घंटे तक चले इस बवाल में दबंगों ने फायरिंग भी की। गुंडागर्दी की वजह से वॉटर पार्क में आए लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए नजर आए।

पूर्व प्रधान के साथ विवाद के बात आई सामने

मामले में यह भी सामने आया है कि ये विवाद गंगरार पूर्व प्रधान और वॉटर पार्क पूर्व संचालक के बीच हुआ था। पूर्व प्रधान इस वॉटर पार्क में अपने चाहने वालों और परिचितों को नौकरी पर लगवाना चाहता था लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वॉटर पार्क संचालक ने भिलवाड़ा के लोगों को अपने यहां नौकरी पर रख लिया। बस यहीं से शुरू हुआ यह विवाद आज इस कगार पर पहुंच गया कि वॉटर पार्क में दबंगों ने घुसकर खूब हुडदंग मचाया और तोड़फोड़ की।

पूर्व प्रधान पर धमकी देने और तोड़फोड़ का आरोप
दूसरे पक्ष तिलक नगर, भीलवाड़ा निवासी दिलीप गुर्जर पुत्र शंभुलाल ने रिपोर्ट दी है कि वह वॉटर पार्क के गेट पर खड़े होकर विजिटर्स के टिकट चेक कर रहा था। इसी दौरान पूर्व प्रधान अपने कुछ साथियों के साथ वहां आए और बिना टिकट चेक कराए अंदर जाने लगे। जब टिकट मांगा तो राजनीतिक पद को लेकर धमकी दी और फोन करके कई अन्य युवकों को मौके पर बुला लिया। फिर वॉटर पार्क में अंदर घुसकर जेसीबी से तोड़फोड़ की। काउंटर से रुपए भी ले लिए।

NSIT
Nsmch

दिलीप गुर्जर ने पूर्व प्रधान के अलावा रोशन जाट, प्रकाश जांगिड़, राधा कृष्ण गुर्जर, संजय वैष्णव, सुरेंद्र सिंह, भैरू गुर्जर, कन्हैयालाल सहित दर्जनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। वॉटर पार्क के कर्मचारी दिलीप गुर्जर ने बताया कि इस पूरे हंगामे के दौरान करीब 500 लोग पार्क में मौजूद थे।

पूर्व प्रधान ने फ्री में एंट्री वाले आरोपों को झूठ बताया
इधर, मामले में पूर्व प्रधान देवीलाल जाट ने बताया कि वे कार से भीलवाड़ा जा रहे थे। उस समय उन्होंने देखा कि वॉटर पार्क में कर्मचारी छोटे-छोटे बच्चों के साथ लड़ाई कर रहे हैं। ऐसा देखकर वे समझाने के लिए वॉटर पार्क गए थे कि बच्चों के साथ न लड़ें, लेकिन कर्मचारी हाथापाई पर उतर आए। पूर्व प्रधान ने बताया कि फ्री में एंट्री देने वाली बात पूरी तरह से झूठ है। बता दें कि देवीलाल 2015 से 2020 तक गंगरार के प्रधान रहे हैं।