LATEST NEWS

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

सिवान जिला प्रशासन की गाड़ी की चपेट में आने से बच्ची की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर किया बवाल

सिवान जिला प्रशासन की गाड़ी की चपेट में आने से बच्ची की हुई म

SIWAN : छपरा में सीवान के जिला प्रशासन की गाड़ी के चपेट में आने के कारण एक बच्ची की मौत हो गई है। घटना  शनिवार की शाम की बताया जा रहा है, जो अवतारनगर थाना क्षेत्र के सांठा गांव में हुई है। इस घटना से  आक्रोशित लोगों ने गाड़ी को घटना स्थल पर रोक कर हंगामा  शुरू कर दिया।

लोगों का कहना है कि बच्ची ननिहाल आई थी। इसी बीच गाड़ी में सीवान की ट्रेनी आईएएस नेहा कुमारी अपने चालक के साथ बैठी हुई थी। बढ़ते हंगामा के बीच स्थानीय लोगों  ने पुलिस को सूचना दी। जिसके तुरंत बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और हंगामे के बीच पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर हटाया। 

वहीँ पुलिस ट्रेनी आईएएस नेहा कुमारी और उनके चालक को लेकर थाना चली गई। फिलहाल ट्रेनी आईएएस को सर्किट हाउस में रखा गया है।

सीवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट