LATEST NEWS

  • Cockroach Found in Tadka in Sahu Hotel
  • तड़का में कॉकरोच, किचन में गंदगी का अंबार! साहू होटल पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन

  • Bihar Firing:  दुर्गा मेला परिसर में फायरिंग से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा, देसी कट्टा बरामद
  • Bihar Firing: दुर्गा मेला परिसर में फायरिंग से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा, देसी कट्टा

  • Smoke in Moving Bus on Hajipur Patna Highway Sparks Panic
  • Bihar Bus Incident: हाजीपुर-पटना हाईवे पर चलती बस में धुआं, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

  • Vaishali Road Accident
  • वैशाली में NH-22 पर हादसा, ट्रक से टकराकर पलटी CNG कार, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी

  • Bakhtiyarpur Road Accident
  • बख्तियारपुर में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, कई घायल

पांचवीं फेल युवक ने इंटर की छात्रा से एक साल तक किया यौन शोषण, फिर शादी करने के बहाने ले गया और फिर छोड़कर भाग गया

पांचवीं फेल युवक ने इंटर की छात्रा से एक साल तक किया यौन शोष

MADHUBANI : पांचवीं फेल एक युवक ने 19 साल की इंटर छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण किया। इस दौरान युवती लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। ऐसे में परेशान होकर युवक उसे अपने साथ मिथिला हाट लेकर गया और वहां उसे छोड़कर फरार हो गया। काफी इंतजार के बाद लड़की अपने घर पहुंची और रोते हुए माता-पिता को पूरी बात बताई।

यह पूरा मामला झंझारपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पीड़ित युवती ने बताया कि प्रेमी ने उसे कहा था कि वह मिथिला हाट में आज ही शादी करेगा। वहीं से अपने माता-पिता के घर चलेंगे। लेकिन लड़की को मिथिला हाट में छोड़कर युवक फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने अपने पंचायत के सरपंच और अन्य लोगों को जानकारी दी। 

फिर पुलिस के पास पहुंची पीड़ित लड़की ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। झंझारपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि पुलिस ने आरोपी युवक चनौरागंज निवासी 21 साल के श्रवण कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। 

श्रवण कुमार पांचवी फेल है और खाना बनाने का काम करता है। पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आगे की जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch