LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

आग बुझाने की मशीन बनाने वाली फैक्ट्री धू-धूकर जली, 8 लोगों जिंदा जले ! लाखों का नुकसान

आग बुझाने की मशीन बनाने वाली फैक्ट्री धू-धूकर जली, 8 लोगों ज

DESK: हरियाणा से बड़ी सामने आ रही है। जहां आग बुझाने के यंत्र बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 8 श्रमिकों की जलकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। कई लोग इस घटना में घायल भी बताए जा रहे हैं। दरअसल, पूरा मामला गुरुग्राम के दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र का है। 

जहां शुक्रवार की देर रात आग बुझाने के यंत्र बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में 8 श्रमिकों की जलकर मौत होने की आशंका जताई गई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां रात से ही मौके पर मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात 2 बजे फैक्ट्री में आग लगी। आग इतनी भयानक थी कि 3 किलोमीटर दूर तक लपटें दिखाई दे रही थीं। आग की लपटें और धमाका इतनी तेज था कि कुछ शव घटनास्थल से 100 मीटर से ज्यादा दूर पास की फैक्ट्रियों में मिले हैं। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें अभी भी अंदर फंसे लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी हैं। इस हादसे में आसपास की 10 से ज्यादा फैक्ट्रियों में लोहे के भारी गाटर, एंगल और लोहे की भारी चादरें तक गिर गई। इसमें भी भारी नुकसान हुआ है। 

दरअसल, गुरुग्राम औद्योगिक क्षेत्र समेत शहर के कई उद्योगों को फायर एनओसी नहीं होने से गर्मी में आग की चिंता सता रही है। नगर निगम के दोहरे मापदंड को लेकर उद्यमी लंबे समय से परेशानी झेल रहे हैं। वहीं, आग की घटनाओं के बाद इंश्योरेंस कंपनियां नगर निगम के दमकल विभाग की ओर से दी जाने वाली फायर एनओसी न होने का हवाला देते हुए उद्योगों को आगजनी में हुए नुकसान की भरपाई भी नहीं करती हैं।

NSIT
Nsmch