LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

छात्रों से भरे डीपीएस स्कूल बस ने बुलेट से जा रहे चाचा-भतीजे को रौंदा, दोनों की मौत

छात्रों से भरे डीपीएस स्कूल बस ने बुलेट से जा रहे चाचा-भतीजे

KAIMUR : खबर कैमूर जिले से जुड़ी है। जहां गुरुवार को छात्रों से भरी डीपीएस की स्कूल बस ने बुलेट से जा रहे चाचा भतीजे को रौंद दिया। जिसमें दोनों की मौत हो गई। हालांकि इस हादसे में बस में सवार सभी स्कूली छात्र पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान मोहनिया थाना के भांखरपुर के प्रिंस यादव और दाऊ यादव के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दो लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

घटना को लेकर कैमूर पुलिस ने बताया कि गुरुवार दिन के सड़क हादसे में चाचा भतीजे की मौत हो गई है जो मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखरपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों का शव पोस्टमार्टम हेतु भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। 

पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल स्कूल वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों को सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।