LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

पद्मभूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट और कालबेलिया नृत्यांगना गुलाबो सपेरा सहित 8 पद्मश्री अवार्डी शामिल, कहा – मोदी के कार्यकाल में बढ़ा सम्मान

पद्मभूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट और कालबेलिया नृत्यांगना गुलाब

DESK : लोकसभा चुनाव में तीसरी बार केंद्र की सत्ता तक पहुंचने की तैयारी में मोदी सरकार जुटी है। जिसमें न सिर्फ एनडीए गठबंधन में शामिल पार्टियां पूरा सपोर्ट कर रही है। बल्कि देश में बड़े सम्मान हासिल कर चुके गणमान्य भी मोदी सरकार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। जिसमें आज पद्मभूषण से सम्मानित और ग्रैमी अवार्ड विजेता पं. विश्वमोहन भट्ट और कालबेलिया नृत्यांगना गुलाबो सपेरा सहित पद्मश्री से सम्मानित आठ लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया। जयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। 

कलाकारों का कहना है कि वर्ष 2014 से पहले जब वे विदेश में जाते थे तो उन्हें लाइनों में खड़ा रहना पड़ता था। अब उन्हें बहुत सम्मान मिलता है। कालबेलिया डांसर गुलाबो का कहना है कि देश में मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाएं और बेटियां सम्मान से आगे बढ़ रही है। इसे देखकर उन्होंने बीजेपी में आने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि वे चाहती हैं कि और भी लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो, ताकि देश का विकास हो सके। 

चुनाव नहीं विचारधारा ने किया प्रभावित

वहीं विश्व मोहन भट्ट ने कहा कि हम सभी कलाकार मोदी जी की सांस्कृतिक और राष्ट्रवाद की विचारधारा देखकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। भट्ट ने कहा कि हम लोग यहां चुनाव लड़ने के लिए नहीं आए हैं। हम चाहते हैं कि 2047 तक भारत विकसित प्रदेश बन जाए। इसलिए हम सब बीजेपी का समर्थन करते हैं।

विदेशों में अब मिलता है सम्मान

पद्मश्री राम किशोर डेरेवाला ने कहा कि 2014 से पहले जब हम विदेश जाते थे। हमें अलग निगाहों से देखा जाता था। हमें लाइनों में खड़ा होकर इंतजार करना पड़ता था। मोदी सरकार बनने के बाद विदेश में भारत का सम्मान बढ़ गया है। इसके बाद हमारा भी एयरपोर्ट पर स्वागत होता है।

NSIT
Nsmch

ये कलाकार शामिल हुए बीजेपी में

  1. पद्मभूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट (ग्रैमी अवार्ड विजेता)
     2. पद्मश्री गुलाबो सपेरा (कालबेलिया डांसर)
     3. पद्मश्री तिलक गिताई (चित्रकार और शिल्पकार)
     4. पद्मश्री शाकिर अली (लघु चित्रकला शैली के कलाकार)
     5. पद्मश्री उस्ताद अहमद (प्रसिद्ध गजल गायक)
     6. पद्मश्री उस्ताद मोहम्मद (प्रसिद्ध गजल गायक)
     7. पद्मश्री पंडित स्व. लक्ष्मण भट्ट तैलंग की बेटी डॉ मधु भट्ट तैलंग (ध्रुपद गायिका)
     8. पद्मश्री मुन्ना शास्त्री (भजन गायक)
     9. पद्मश्री राम किशोर डेरेवाला (बगरू प्रिंटिंग के लिए फेमस)
     10. गोपाल सैनी (शिल्पगुरू)
     11. मोहन लाल सोनी (शिल्पगुरू)

ये नेता और सेवानिवृत्त अधिकारी भी शामिल हुए बीजेपी में

1. रूप सिंह मीणा (रिटायर्ड आईपीएस, एमपी कैडर)
 2. अजय सिंघल (रिटायर्ड एयर कोमोडोर)
 3. शिवराज सिंह तंवर (तंवरावाटी राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष)
 4. नरेंद्र शर्मा (राष्ट्रीय सनातन पार्टी के जयपुर शहर लोकसभा से प्रत्याशी)
 5. सुभाष जोशी (पूर्व सेक्रेटरी, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन)
 6. भूपेश सिंह राजावत (निर्दलीय प्रत्याशी, थानागाजी 2023)
 7. सुशील जैन (प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस, पीसीसी सचिव, डूंगरपुर क्रिकेट एसोसिएशन)
 8. राजेंद्र शर्मा (रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर, डीएलबी)
 9. शिव सिंह पालावत (अध्यक्ष, थिएटर आर्टिस्ट एसोसिएशन)