LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

बीजेपी के पूर्व विधायक के 7 रिश्तेदार जिंदा जले, ट्रक से जोरदार टक्कर के बाद कार में लगी आग, किसी को नहीं मिला निकलने का मौका

बीजेपी के पूर्व विधायक के 7 रिश्तेदार जिंदा जले, ट्रक से जोर

सीकर- सालासर धाम से लौट रहे हार्दिक बिंदल के परिवार को कहां पता था कि ये उनकी अंतिम यात्रा है. उनके परिवार के सात लोगों को कहां पता था कि वे अनंत यात्रा पर निकलने वाले हैं. जिंद माता का दर्शन करने के बाद सालासर के हमुमान जी का दर्शन करने के बाद बिंदल का  पूरा परिवार और दो रिश्तेदार कार से लौट रहे थे इसी दौरान फतेहपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की आशीर्वाद पुलिया के पास कार, ट्रक में पीछे टकरा गई और कार में भीषण आग लग गई. किसी को कार से निकलने का मौका नहीं मिला. इस हादसे में बिंदल समेत उनके पूरे परिवार की इहलीला समाप्त हो गई. बता दें हार्दिक बिंदल भाजपा के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के साले महेश बिंदल के बेटे थे।. महेश बिंदल का परिवार शिवशंकर पुरी में रहता है.

हार्दिक बिंदल का शारदा रोड पर देसी तड़का नाम से रेस्टोरेंट है और वह कपड़े का व्यापार करते थे. हार्दिक शनिवार दोपहर मां, पत्नी और बच्चों समेत मौसी नीलम गोयल और उनके बेटे आशुतोष गोयल के साथ कार से राजस्थान में जींद माता मंदिर पहुंचे थे. यहां से सभी सालासर धाम पहुंचे और वहीं रुके थे रविवार को परिवार सीकर के फतेहपुर होते हुए हिसार की ओर जा रहा था, इसी दौरान हादसा हुआ. इस हादसे में हार्दिक और उनका पूरा परिवार खत्म हो गया.

कार में आग लगने से सभी सात लोग जिंदा जल गए. शवों को कार से निकालकर राजकीय धनुका उपजिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया. पुलिस ने एक मृतक के मोबाइल का सिम कार्ड निकाल कर उसे दूसरे मोबाइल में डाल.। इस नंबर पर आई कॉल से मृतकों की शिनाख्त हो सकी.

सड़क हादसे में सात लोगों की मौत के बाद ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित शिवशंकरपुरी में सन्नाटा पसर गया. मौत की सूचना के बाद सभी लोग घटना की जानकारी करने के लिए हार्दिक बिंदल के घर पहुंचे. 

NSIT
Nsmch