LATEST NEWS

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो की बड़ी कामयाबी, वर्ष 2026 में अब तक 22 मामलों में लोक सेवक हुए दोषी करार
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो की बड़ी कामयाबी, वर्ष 2026 में अब तक 22 मामलों में लोक सेवक

  • किसान आंदोलन के दौरान सांसद सुधाकर सिंह को थाने में बैठाए जाने पर गरमाई सियासत, थाने के अंदर से लाइव वीडियो जारी करने पर उठे सवाल
  • किसान आंदोलन के दौरान सांसद सुधाकर सिंह को थाने में बैठाए जाने पर गरमाई सियासत, थाने के अंदर

  • Bihar News : सहरसा में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े की पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar News : सहरसा में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े की पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, इलाके में

  • चोरी की निकली बोरिंग रोड चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब्त की गई बाइक, चेसिस नंबर से खुला चोरी का बड़ा राज
  • चोरी की निकली बोरिंग रोड चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब्त की गई बाइक, चेसिस नंबर से खुला

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, बिहार के जेल वार्डरों को 2015 से मिलेगा एक माह का अतिरिक्त वेतन, सरकार की दलीलें की खारिज
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, बिहार के जेल वार्डरों को 2015 से मिलेगा एक माह

दो सालों बाद बना अजीबोगरीब संयोग, स्पेस में एक लाइन में दिखे 6 प्लेनेट,बड़ी खगोलीय घटना के साक्षी बने धरती के लोग

मंगलवार रात को अद्भुत खगोलीय घटना में छह ग्रहों की परेड देखी गई. मंगल, बृहस्पति, शुक्र, शनि समेत अन्य ग्रहों ने एक सीधी रेखा में आकर पृथ्वीवासियों को चमत्कृत कर दिया. मार्च 2025 में ऐसी घटना फिर से देखने को मिलेगी.

दो सालों बाद बना अजीबोगरीब संयोग, स्पेस में एक लाइन में दिखे
अद्भुत खगोलीय घटना - फोटो : freepik

parade planetary alignment 2025: खगोल प्रेमियों के लिए मंगलवार (21 जनवरी)  की रात एक अद्भुत नजारा देखने को मिला जब छह ग्रह  मंगल, बृहस्पति, यूरेनस, नेपच्यून, शुक्र, और शनि  एक सीधी रेखा में दिखे. इस खगोलीय घटना को बिना टेलीस्कोप के चार ग्रहों को नंगी आंखों से भी देखा जा सकता था. यह ग्रहों की परेड करीब दस दिनों तक यूं ही बनी रहेगी, जो एक दुर्लभ खगोलीय संयोग है.

ग्रहों की स्थिति और उनकी गति

बीएचयू के भौतिकी विभाग के डॉ. अमित पाठक ने बताया कि ग्रहों को पूरब से पश्चिम तक एक रेखा में देखा गया. मंगल पूरब से 50 डिग्री ऊपर दिखाई दिया, जबकि बृहस्पति, यूरेनस, शुक्र और शनि पश्चिम दिशा में नजर आए. ग्रहों की यह स्थिति उनकी सूर्य के चारों ओर गति और पृथ्वी से देखने की दिशा के कारण बनी. इस परेड ने वैज्ञानिकों को ग्रहों की गति और दिशा का अध्ययन करने का अवसर प्रदान किया है.

नारंगी मंगल और चमकीला बृहस्पति

डॉ. राज प्रिंस ने बताया कि मंगल को नारंगी रंग में चमकते हुए देखा गया, जबकि बृहस्पति एक चमकीली वस्तु के रूप में दिखाई दिया. शुक्र और शनि भी नंगी आंखों से देखे जा सकते थे, जबकि यूरेनस और नेपच्यून को देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ी.

विद्यार्थियों के लिए टेलीस्कोप की व्यवस्था

बीएचयू में इस खगोलीय घटना के अवलोकन के लिए विशेष टेलीस्कोप की व्यवस्था की गई, जहां विद्यार्थियों को ग्रहों की स्थिति और उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई. 10 जनवरी को शुक्र ग्रह सूर्य से अपनी सबसे बड़ी दूरी पर था, और 12 जनवरी को मंगल पृथ्वी के सबसे करीब था.

NSIT
Nsmch

प्लेनेटरी अलाइनमेंट: एक विशेष खगोलीय घटना

प्लानेटरी परेड एक विशेष खगोलीय स्थिति है, जब पृथ्वी समेत कई ग्रह सूर्य के एक तरफ एक सीध में आ जाते हैं. इस सीधी रेखा को प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है. वर्ष 2025 में यह घटना दो बार होगी, जिसमें अगली बार यह घटना मार्च में देखने को मिलेगी, जहां बुध भी इस परेड में शामिल होगा.

खगोलीय घटना

यह खगोलीय घटना न केवल वैज्ञानिकों के लिए बल्कि आम लोगों के लिए भी एक अद्भुत दृश्य प्रदान करती है. ऐसी घटनाएं हमें अंतरिक्ष के रहस्यों को समझने और ब्रह्मांड के साथ हमारा संबंध जानने का मौका देती हैं.