LATEST NEWS

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

  • Bihar Teachers May Get Salaries Directly From Treasury
  • Bihar Education News:बिहार में विश्वविद्यालय शिक्षकों के वेतन भुगतान का बदलेगा तरीका, अब सीधे खाते में आएगी सैलरी

ऋषभ पंत का दिल तोड़ने वाला 99! एक रन से चूके शतक, लेकिन रचा नया इतिहास

ऋषभ पंत ने एक शानदार पारी खेली, लेकिन दुर्भाग्यवश वे एक रन से शतक पूरा करने से चूक गए। हालांकि, इस पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए या तोड़े, जिसने उन्हें क्रिकेट इतिहास में एक विशेष स्थान दिलाया।

Rishabh Pant
Rishabh Pant- फोटो : Rishabh Pant

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मुश्किल समय में भारत के लिए दमदार पारी खेली। हालांकि, पंत शतक से महज एक रन दूर रह गए और 99 रन के स्कोर पर कीवी गेंदबाज ओ रोर्के का शिकार बन गए। पंत के 99 रन की इस पारी में 5 छक्के और 9 चौके शामिल थे, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। पंत का शतक से चूकना भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे तेज 2500 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बना दिया। पंत ने यह उपलब्धि सिर्फ 36 मैचों और 62 पारियों में हासिल की, जिससे उन्होंने एमएस धोनी का 69 पारियों में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ दिया।


धोनी को शतकों में पछाड़ने से चूके पंत

ऋषभ पंत के नाम पहले से ही 6 शतक थे, और इस पारी के दौरान उनके पास धोनी को पीछे छोड़ते हुए सातवां शतक बनाने का सुनहरा मौका था। लेकिन, कीवी गेंदबाज ओ रोर्के की गेंद पर बोल्ड होने के कारण वह इस उपलब्धि से चूक गए। विकेटकीपर के रूप में महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत दोनों के ही 6 शतक हैं. 


सरफराज खान की शतकीय पारी ने बदली बाजी

मैच की बात करें तो भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी, जब पहली पारी में टीम सिर्फ 46 रन पर आउट हो गई थी। लेकिन दूसरी पारी में भारत ने जोरदार वापसी की। सरफराज खान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 150 रन की शानदार पारी खेली। उनके साथ ही रोहित शर्मा ने 52 रन और विराट कोहली ने 70 रन बनाए, जिससे टीम ने न्यूजीलैंड की 356 रन की बढ़त को पूरा कर लिया।

चौथे दिन चायकाल तक भारत ने 82 रन की बढ़त हासिल कर ली है, हालांकि इस दौरान टीम ने अपना छठा विकेट केएल राहुल के रूप में खो दिया। ऋषभ पंत की इस यादगार पारी और भारतीय बल्लेबाजों के संघर्ष ने मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया है, और भारतीय टीम जीत की उम्मीदों के साथ आगे बढ़ रही है

NSIT
Nsmch