LATEST NEWS

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल

IND VS AUS 3rd Test LIVE: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 275 रनों का लक्ष्य, इतने ओवर में पूरा करना होगा टारगेट, रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला...

IND VS AUS 3rd Test LIVE: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच का पांचवें और अंतिम दिन का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 89/7 के स्कोर पर घोषित कर भारत को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य दिया है।

IND VS AUS 3rd Test
IND VS AUS 3rd Test- फोटो : social media

IND VS AUS 3rd Test LIVE: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 89/7 के स्कोर पर घोषित कर भारत को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य दिया है। अब भारत को इस लक्ष्य को हासिल करके सीरीज में 2-1 की बढ़त बनानी होगी। भारत को मात्र 56 ओवर में लक्ष्य को पूरा करना होगा। भारतीय टीम की दूसरी पारी शुरू हो गई है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। 

भारत को मिला 275 रन का लक्ष्य

बता दें कि, पारी के 18वें ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 89/7 पर पारी घोषित की। इस तरह भारतीय टीम को गाबा टेस्ट जीतने के लिए 275 रन का टारगेट मिला। कंगारू टीम की दूसरी पारी में कोई भी बैटर ज्यादा देर तक क्रीज पर रुक पाया। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट , जबकि मोहम्मद सिराज और आकाशदीप को 2-2 सफलता मिली। पूरे मैच को देखे तो... भारतीय टीम पहली पारी में 260 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आकाशदीप और बुमराह के बीच 47 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे, जिससे उन्हें भारत पर 185 रनों की बढ़त मिल गई। वहीं दूसरे पारी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की स्थिति काफी खराब चली। भारतीय गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का जादू नहीं चल पा रहा है। 

भारतीय गेंदबाजों का कहर

भारतीय बल्लेबाजों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम मैदान में आई। 2 ओवर के खेल तक ऑस्ट्रेलियाई टीम बिना का स्कोर बिना किसी नुकसान के 10 रन रहा। वहीं पारी के तीसरे ओवर की चौथी गेंद से भारतीय गेंदबाज कहर बनकर टूट पड़े। तीसरे ओवर  की चौथी गेंद पर बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को बोल्ड किया। इस दौरान उस्मान 8 रन ही बना सके। वहीं पांच ओवर के खेल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 14/1 रहा।  पारी के सातवें ओवर की पहली गेंद पर बुमराह ने मार्नस लाबुशेन को चलता किया। इस दौरान लाबुशेन 1 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत रही।

ऑस्ट्रेलिया का 60 रन पर गिरा 5 विकेट

जिसके बाद दूसरी पारी में 8 ओवर तक 3 विकेट गिर चुके है। आकाशदीप ने मैकस्विनी को पंत के हाथों कैच आउट कराया। आकाशदीप ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीसरा झटका दिया। मैकस्वीनी 4 रन बनाकर चलते बने। 8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 16/3 रहा। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 33 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए। स्टीव स्मिथ मोहम्मद सिराज का शिकार बने। पंत ने उनका कैच लपका। इस दौरान वह 4 रन बनाकर आउट हुए। 11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 33/5 रहा। वहीं 85 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा। बुमराह ने कप्तान पैट कमिंस को 22 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। 

NSIT
Nsmch

पहली पारी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ के शतकों की बदौलत 445 रन बनाए। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा और केएल राहुल ने अर्धशतक जड़े।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वानी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन, जोस हेजलवुड

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 109 टेस्ट मैच खेले गए हैं। जिसमें से 46 टेस्ट ऑस्ट्रेलिया और 33 टेस्ट भारत ने जीते हैं। गाबा मैदान पर दोनों टीमों के बीच 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत एक और ऑस्ट्रेलिया ने 6 मैच जीते हैं। एक मैच ड्रॉ रहा।