LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Vivah Muhurat 2025: इस साल 12 महीने के 69 बार बजने वाली है शादी की शहनाई, देखें पूरे 365 दिन में पड़ने वाले विवाह मुर्हुत की शुभ तारीख

साल 2025 में 69 शुभ विवाह मुहूर्त होंगे, जिनमें से सबसे अधिक शुभ दिन फरवरी महीने में हैं। पंचांग के अनुसार, 15 जनवरी के बाद से विवाह के मुहूर्त शुरू हो जाएंगे।

Vivah Muhurat 2025: इस साल 12 महीने के 69 बार बजने वाली है श
साल 2025 के विवाह मुर्हुत- फोटो : freepik

Vivah Muhurat 2025: नया साल 2025 मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्तों से भरा हुआ है। इस साल विवाह, मुंडन, सगाई, नामकरण और गृह प्रवेश जैसे कई कार्य किए जा सकते हैं। खासतौर से विवाह के लिए इस साल बहुत सारे शुभ मुहूर्त हैं। 15 जनवरी के बाद से शादी-ब्याह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी, और सालभर शहनाइयां बजती रहेंगी।

फरवरी में सबसे अधिक विवाह के शुभ मुहूर्त

साल 2025 में 69 शुभ विवाह मुहूर्त होंगे, जिनमें से सबसे अधिक शुभ दिन फरवरी महीने में हैं। पंचांग के अनुसार, 15 जनवरी के बाद से विवाह के मुहूर्त शुरू हो जाएंगे, और फरवरी में सबसे अधिक 15 दिन विवाह के लिए शुभ माने गए हैं।

Diarch GO

मार्च से ग्रहणों की शुरुआत

इस साल 2025 में चार ग्रहण भी होंगे, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं। मार्च से सितंबर के बीच ये ग्रहण लगेंगे। 14 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण, और 29 मार्च को आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। सितंबर में 7-8 तारीख को पूर्ण चंद्र ग्रहण और 21-22 सितंबर को आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन इनमें से केवल चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

पांच साल बाद 14 जनवरी को मकर संक्रांति

इस साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति पड़ेगी, जो 5 साल बाद हो रही है। इसी के साथ महाकुंभ के स्नान पर्व भी शुरू होंगे। मकर संक्रांति के स्नान से महाकुंभ के प्रमुख स्नान पर्वों का आयोजन किया जाएगा, जो वर्ष 2025 की विशेषता होगी।

NSIT
Nsmch

साल 2025 के विवाह मुहूर्त (जनवरी-दिसंबर)

जनवरी: 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26, 28

फरवरी: 2, 3, 4, 7, 8, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 22, 23, 25, 26

मार्च: 1, 2, 3, 6 (सात मार्च से होलास्टक, इसके बाद खरमास)

अप्रैल: 14, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 29, 30

मई: 1, 5, 6, 7, 8, 13, 15, 17, 18, 19, 24, 28

जून: 1, 2, 4, 7, 8, 9 (12 जून के बाद गुरु अस्त)

नवंबर: 18, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29, 30

दिसंबर: 4, 10, 11

इन महीनों में नहीं होंगे विवाह

2025 में चार महीने - जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर - चातुर्मास रहेगा, इसलिए इन महीनों में कोई विवाह या मांगलिक कार्य नहीं होंगे। 6 जुलाई से 31 अक्टूबर तक भगवान विष्णु योग निद्रा में होंगे, जिसके कारण इन कार्यों पर रोक रहेगी।

महाकुंभ के स्नान पर्व

13 जनवरी: पौष पूर्णिमा स्नान

14 जनवरी: मकर संक्रांति स्नान

29 जनवरी: मौनी अमावस्या स्नान

3 फरवरी: बसंत पंचमी स्नान

12 फरवरी: माघ पूर्णिमा स्नान

26 फरवरी: महाशिवरात्रि स्नान