LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Today Horoscope 20 January 2025: जानें 12 राशियों का भविष्यफल, किसके लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन

जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा कल का दिन। सभी 12 राशियों के लिए कल का राशिफल पढ़ें और भविष्य की योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव पाएं।

Today Horoscope 20 January 2025: जानें 12 राशियों का भविष्यफ
जानें आज का राशिफल- फोटो : freepik

Today Horoscope: सोमवार का दिन विशेष है. इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा.

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने बिजनेस पर ध्यान देना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। परिवार से निराशाजनक खबर मिल सकती है। शेयर बाजार में निवेश से भी निराशा होगी। ससुराल पक्ष के साथ वाणी में सौम्यता रखें।

Diarch GO

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों के लिए पार्टनरशिप में काम करने का दिन अच्छा रहेगा। मनमौजी स्वभाव के कारण गड़बड़ी हो सकती है। घर में किसी अतिथि के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा। संतान से किए वादे को पूरा करें। पैतृक संपत्ति को लेकर पिताजी की राय लें। आय के स्रोत बढ़ेंगे और स्कॉलरशिप परीक्षा की तैयारी करेंगे।

NSIT
Nsmch

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के जातकों के लिए बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। बैंकिंग क्षेत्र में काम कर रहे लोग किसी अच्छी स्कीम में धन निवेश कर सकते हैं। घर के कामों पर ध्यान दें।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि वालों के लिए स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेवजह की लड़ाई-झगड़े से बचें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करने से बचें।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों को विरोधियों से सावधान रहना होगा। संतान के भविष्य के लिए सोच-समझकर निवेश करें। वाहन खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों के लिए व्यवसाय के मामले में दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। मित्रों के साथ घूमने की योजना बनेगी। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि के लिए नये काम की शुरुआत का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि वालों के लिए दिन समस्याओं भरा रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर परेशान रहेंगे। पूजा-पाठ का आयोजन होगा। सहयोगियों का साथ मिलेगा।

मकर राशि (Makar Rashi)

मकर राशि के जातकों के लिए दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। शौक-मौज पर धन व्यय होगा। धन का निवेश सोच-समझकर करें। जीवनसाथी के साथ विवाद दूर होंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पार्ट टाइम कार्य की योजना बनाएं।