LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

रॉयल एनफील्ड के दिवानों के लिए बड़ी खबर! जल्द ही लॉन्च करने वाली हेवी मॉडल बाइक, भारत ही नहीं यूरोपीय बाजार में भी आने वाली है नजर

रॉयल एनफील्ड अपनी आगामी 750 सीसी बाइक्स के लिए एक नया प्लेटफॉर्म डेवलप कर रही है।

रॉयल एनफील्ड के दिवानों के लिए बड़ी खबर! जल्द ही लॉन्च करने
रॉयल एनफील्ड के दिवानों के लिए बड़ी खबर!- फोटो : social media

Royal Enfield Bike:  रॉयल एनफील्ड मिडसाइज (350 सीसी से 650 सीसी) मोटरसाइकिल सेगमेंट में देश और दुनिया की नंबर 1 कंपनी बन चुकी है। अब कंपनी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने और नए बाजारों में पैर पसारने की दिशा में बढ़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड इस साल 750 सीसी सेगमेंट में एंट्री करने की योजना बना रही है, जिसमें इंटरसेप्टर 750 और हिमालयन 750 मॉडल्स लॉन्च हो सकते हैं। ये बाइक्स भारत के साथ-साथ यूरोपीय बाजार में भी पेश की जा सकती हैं, और इनकी टेस्टिंग भी की जा रही है।

नए प्लेटफॉर्म और इंजन की तैयारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, रॉयल एनफील्ड अपनी आगामी 750 सीसी बाइक्स के लिए एक नया प्लेटफॉर्म डेवलप कर रही है। इंटरसेप्टर 750 में कंपनी का नया 750 सीसी इंजन होगा, जो मौजूदा 650 सीसी इंजन से ज्यादा रिफाइंड, एफिशिएंट और हाई-परफॉर्मेंस वाला होगा। इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स का सपोर्ट मिलेगा। इसके इंजन को खासतौर से यूरोपीय बाजार और राइडर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यूरोप में डेवलप किया जाएगा।

लुक और डिजाइन में बदलाव

इंटरसेप्टर 750 और हिमालयन 750 के लुक और डिजाइन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इंटरसेप्टर 750 में नए डिजाइन के हेडलैंप, टेललैंप सेटअप, और एक अलग तरह का एग्जॉस्ट सिस्टम हो सकता है। चेन्नई में टेस्टिंग के दौरान, बाइक में सिंगल पॉड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक्स का भी पता चला है। हालांकि, यह मौजूदा इंटरसेप्टर 650 से डिजाइन में काफी मिलती-जुलती हो सकती है।

अन्य कंपनियों के लिए चुनौती

अगर रॉयल एनफील्ड की इंटरसेप्टर 750 और हिमालयन 750 भारत और वैश्विक बाजार में लॉन्च होती हैं, तो ये बाइक्स हार्ली डेविडसन, बीएमडब्ल्यू, ट्रायम्फ, और कावासाकी जैसी दिग्गज कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती हैं। इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड की बढ़ती लोकप्रियता और किफायती मूल्य के कारण इन बाइक्स की बड़ी मांग हो सकती है।

NSIT
Nsmch

संभावित लॉन्च और चुनौती

हालांकि रॉयल एनफील्ड ने अभी तक इन बाइक्स की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल इंटरसेप्टर 750 भारत में और हिमालयन 750 यूरोपीय बाजार में लॉन्च हो सकती हैं। इन बाइक्स का लॉन्चिंग के बाद बाजार पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह देखने लायक होगा, लेकिन इतना तय है कि इनकी एंट्री से प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में एक नई प्रतिस्पर्धा की शुरुआत हो जाएगी।