LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

National News : इस राज्य के विधानसभा में 'राष्ट्रगान' नहीं होने पर भड़के गवर्नर, बिना संबोधन के लौटे राजभवन, कहा-संविधान और राष्ट्रगान का हुआ अपमान

National News : विधानसभा सत्र के पहले दिन राज्यपाल संबोधित करते हैं. लेकिन देश के इस विधानसभा में राष्ट्रगान नहीं होने से राज्यपाल नाराज हो गए. इतने नाराज हुए बिना संबोधन के राजभवन वापस लौट गए...पढ़िए आगे

National News : इस राज्य के विधानसभा में 'राष्ट्रगान' नहीं ह
राष्ट्रगान का अपमान - फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N DESK : राज्यपाल के मांग करने के बाद भी विधानसभा में राष्ट्रगान न हो तो इसे क्या कहेंगे। ऐसा भारत के एक राज्य में देखने को मिला है। जहाँ आज से विधानसभा सत्र की शुरुआत हो रही थी। सत्र के शुरुआत के पहले विधानसभा में राज्यपाल का संबोधन होना था। लेकिन संबोधन से पहले राज्यपाल ने राष्ट्रगान की मांग की, जिसे गाने से इनकार कर दिया गया। इससे राज्यपाल इतने नाराज हुए की वे विधासभा के सत्र को संबोधित किये बिना ही वापस राजभवन चले गए। 

जी हाँ, मामला तमिलनाडु विधानसभा का है। जहाँ से विधानसभा के सत्र की शुरुआत हो रही थी। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ इस सत्र की शुरुआत होनेवाली थी। इसके पहले तमिलनाडु सरकार के राज्यगीत 'तमिल थाई वजथु' का गायन हुआ। इसके बाद राज्यपाल आरएन रवि ने राष्ट्र गान वादन की मांग की। जिसे विधानसभा में नकार दिया गया। इस बात से राज्यपाल आर एन रवि इतने नाराज हो गए कि विधानसभा सत्र को संबोधित किए बिना ही सदन से चले गए।तमिलनाडु राजभवन ने पूरे विवाद पर बयान जारी किया है। सोशल मीडिया पर साझा बयान में राजभवन ने कहा कि 'भारत के संविधान और राष्ट्रगान का एक बार फिर तमिलनाडु विधानसभा में अपमान हुआ है। संविधान में पहला मौलिक कर्तव्य राष्ट्रगान का सम्मान बताया गया है। सभी राज्य विधानसभाओं में सत्र की शुरुआत और समापन पर राष्ट्रगान का गायन होता है। आज सदन में राज्यपाल के आने पर सिर्फ तमिल थाई वजथु का ही गायन हुआ। 

Diarch GO

राज्यपाल ने सदन को सम्मानपूर्वक संवैधानिक कर्तव्य की याद दिलाई और राष्ट्रगान के वादन की मांग की, लेकिन उनकी अपील को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और सदन के स्पीकर ने खारिज कर दिया। यह गंभीर चिंता की बात है। ऐसे में राष्ट्रगान और भारत के संविधान के अपमान का हिस्सा न बनते हुए राज्यपाल ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सदन छोड़ दिया।' तमिलनाडु राजभवन की ओर से इस बात की जानकारी देते हुए प्रेस नोट जारी किया है। बता दें की इसके पहले भी तमिलनाडु विधानसभा में राज्यपाल ने सरकार का भाषण पढने से इंकार कर दिया था।